CM को जान से मारने की धमकी खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भेजा ऑडियो मैसेज खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने ऑडियो मैसेज भेजा है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने अयोध्या में खालिस्तान समर्थक 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठा केस बनाया जा रहा है। वडोदरा बोट हादसे में 18 के खिलाफ FIR: गुजरात के वडोदरा में बोट हादसे की घटना में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। गुरुवार (18 जनवरी) को वडोदरा के हरणी लेक में नाव पलट गई थी। इस पर स्कूली बच्चे और टीचर्स सवार थे रेस्क्यू के दौरान 20 लोगों को निकाला गया जिनमें 12 बच्चों और 2 टीचर्स की मौत हो गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छठा दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज छठा दिन है। यात्रा आज असम में ही आगे बढ़ेगी। राहुल ने आज (19 जनवरी) ब्रह्मपुत्र नदी में सफर किया। वे दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे यहां जयराम रमेश ने कहा- असम के मुख्यमंत्री बौखलाए हुए हैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कोई नहीं रोक सकता झारखंड में ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार शाम ट्रेन की चपेट में आए 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें तीन पुरुष एक महिला शामिल है। चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया और बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस गुजर रही थी। पोल संख्या 260-20 के पास चारों रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। दिल्ली में चार मंजिला बिल्डिंग में आग 6 की मौत दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गुरुवार (18 जनवरी) को एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एक घायल है। मृतकों में 4 महिलाएं हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।