PM मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में पूजा की त्रिप्रयार मंदिर में भी दर्शन किए अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से ठीक 6 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के आंध्र प्रदेश-केरल दौरे पर हैं। बुधवार (17 जनवरी) की सुबह उन्होंने केरल के गुरुवयूर मंदिर पूजा और दर्शन किए इसके बाद वे करीब 10:30 बजे त्रिप्रयार श्रीराम मंदिर गए और दर्शन किए। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे कोच्चि में कोचीन शिपयार्ड से जुड़े 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। नई प्रतिमा को मंदिर भ्रमण कराया जाएगा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज बुधवार को दूसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति को जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराया जाएगा। दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से अनुष्ठान शुरू होगा। सबसे पहले सुवासिनी पूजन वर्धिनी पूजन किया जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। फिर रामलला की नवनिर्मित मूर्ति को पहली बाहर लाया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर का उद्घाटन आज देश के चार धामों में से एक 12वीं सदी में बने ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर (श्रीमंदिर परियोजना) का काम पूरा हो चुका है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस कॉरिडोर का बुधवार (17 जनवरी) को उद्घाटन करेंगे ओडिशा सरकार ने उद्घाटन कार्यक्रम में भारत और नेपाल के एक हजार मंदिरों को न्योता भेजा है। महुआ को फौरन बंगला खाली करने का नोटिस मिला तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को सरकारी बंगला फौरन खाली करने का नोटिस मिला है। डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट्स ने मंगलवार (16 जनवरी) को उन्हें ये नोटिस भेजा। कैश फॉर क्वेरी केस में 8 दिसंबर 2023 को महुआ की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें दो बार बंगला खाली करने के लिए कहा जा चुका है। मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में पैसेंजर पूरे सफर टॉयलेट में फंसा रहा स्पाइसजेट की मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में मंगलवार को एक पैसेंजर पूरे सफर के दौरान टॉयलेट में फंसा रहा लैंडिंग से पहले एयर होस्टेस ने एक पर्ची लिखी और गेट के नीचे से पैसेंजर को भेजा। एयर होस्टेस ने लिखा- सर हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की लेकिन हम गेट नहीं खोल सके। आप घबराइए मत। हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं। आप कमोड का ढक्कन बंद करके उस पर बैठ जाएं और अपनी सुरक्षा करें। जैसे ही मुख्य दरवाजा खुलेगा इंजीनियर आ जायेगा।