Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Jan-2024

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह सर्वे पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हिंदू पक्ष की मांग स्पष्ट नहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर का सर्वे कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू पक्ष की मांग अभी स्पष्ट नहीं है। कोर्ट ने हाईकोर्ट के कमिश्नर सर्वे के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के कमीशन सर्वे के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। लेह-श्रीनगर में माइनस में पारा दिल्ली में 30 फ्लाइट रद्द: मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत उत्तर भारत और पूर्वोतर भारत के 18 राज्यों में मंगलवार (16 जनवरी) की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। हरियाणा पंजाब और दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट है। दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी के कारण हवाई और रेल यात्रा पर काफी असर पड़ रहा है आज दिल्ली में 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। कोहिमा में राहुल बोले- आप छोटे राज्य हैं इससे फर्क नहीं पड़ता भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन (16 जनवरी) को राहुल गांधी ने कोहिमा (नगालैंड) के विश्वेमा गांव से यात्रा की शुरुआत कर दी है। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुड़े हैं। कोहिमा में लोगों को संबोधित करने हुए राहुल ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप छोटे राज्य हैं आपको देश के बाकी लोगों जैसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर पर रेड जल जीवन मिशन घोटाले केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को पूर्व मंत्री महेश जोशी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मारे। जयपुर दिल्ली और गुजरात की 10 टीमों ने आज सुबह 5 बजे जयपुर बांसवाड़ा समेत कई शहरों में स्थित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। इनमें पूर्व मंत्री महेश जोशी के 2 घर जलदाय विभाग के 2 ठेकेदारों और 2 अधिकारियों के ठिकाने शामिल हैं। पंजाब के गुरुद्वारे में युवक की हत्या पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में निहंग ने बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। युवक को तलवार से काटकर मारा गया है वहीं कत्ल से पहले उसने युवक की वीडियो बनाई। जिसमें युवक यहां बेअदबी करने आया है। उसे बेअदबी के लिए रुपए मिलने थे। बेअदबी के लिए उकसाने के लिए वह किसी सुखी का नाम ले रहा है।