इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को पीटा इंडिगो विमान में पायलट के साथ बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। उड़ान में देरी से नाराज एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। ये पूरा मामला उस वक्त हुआ जब पायलट विमान में देरी के संबंध में जानकारी दे रहे थे। इससे एक पैसेंजर गुस्सा हो गया और पायलट के साथ मारपीट करने लगा मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 15 जनवरी को दूसरा दिन है। राहुल ने इम्फाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की। 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी। मणिपुर में आज एक दिन के सफर के बाद यात्रा रात में नगालैंड में प्रवेश करेगी। दो दिनों में 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी 66 दिनों तक चलने वाली ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। लक्षद्वीप सांसद बोले- बड़ी संख्या में टूरिस्ट संभाल नहीं पाएंगे भारत-मालदीव विवाद के बाद सोशल मीडिया पर चलो लक्षद्वीप कैंपेन चलाया जा रहा है जिसमें लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात की जा रही है। इसी बीच लक्षद्वीप सांसद ने कहा- की अगर होटल रूम और फ्लाइट्स बढ़ाई भी गईं तब भी यहां भारी संख्या में टूरिस्ट नहीं आ सकते क्योंकि यहां का इकोसिस्टम काफी सेंसिटिव है लोगों को नहीं झेल पाएगा। मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन शायर मुनव्वर राणा (71) का दिल का दौरा पड़ने की वजह से रविवार देर रात निधन हो गया। उनकी बेटी सुमैया राणा ने मौत की पुष्टि की। उन्होंने लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उन्हें लंबे समय से किडनी की बीमारी थी। वे मां पर लिखी गईं अपनी शायरियों की वजह से आम लोगों में खूब लोकप्रिय थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना तालिबान से की थी। सेंसेक्स पहली बार 73 हजार के पार शेयर बाजार ने आज यानी 15 जनवरी को ऑलटाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73288 और निफ्टी ने 22081 का स्तर छुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है।