21.8 KM लंबा ब्रिज मुंबई-नवी मुंबई को जोड़ेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। यह ब्रिज मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा। इससे दो घंटे की दूरी सफर 20 मिनट में पूरा होगा। दिसंबर 2016 में मोदी ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। पुल की कुल लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपए है 21.8 किलोमीटर लंबे सिक्स लेने वाले ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सीलिंक (MTHL) भी कहा जाता है। पश्चिम बंगाल के मंत्री और विधायक के घर पर ED की रेड पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस और विधायक तापस रॉय के ठिकानों पर ED ने रेड की है। कोलकाता में TMC के दोनों नेताओं के घर पर जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार (12 जनवरी) की सुबह दबिश दी। उनके घर के अंदर तलाशी चल रही है। बताया जा रहा है कि ED ने नगर निगम भर्ती घोटाला मामले में यह कार्रवाई की है। PM मोदी आज नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वो देश के युवाओं को संबोधित करेंगे 12 से 16 जनवरी तक होने वाले इस फेस्टिवल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार इसकी थीम विषय विकसित भारत 2047: युवाओं के लिए युवाओं के द्वारा रखी गई है बई एयरपोर्ट पर 40 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार मुंबई एयरपोर्ट पर एक 21 साल की महिला को 40 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास थाईलैंड की नागरिकता है। वह इथियोपिया के अदीस अबाबा से मुंबई आई थी। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बताया कि महिला को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। राजस्थान समेत 4 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट: मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। पंजाब हरियाणा दिल्ली और राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर लद्दाख उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। EaseMyTrip ने मालदीव की बुकिंग अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल की भारतीय ट्रैवल कंपनी ईज माई ट्रिप (EaseMyTrip) ने 8 जनवरी से अनिश्चितकाल के लिए मालदीव की बुकिंग कैंसिल कर दी है। कंपनी का कहना है कि हमारे लिए प्रॉफिट से ज्यादा राष्ट्र की प्राथमिकता है। कंपनी की ओर से जारी बयान में नेशन फर्स्ट बिजनेस लेटर भी लिखा गया है।