Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Dec-2023

नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में रहेंगे। यहां पीएम मोदी 8 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं। पीएम यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का इनॉगरेशन करेंगे। दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया है। इसके अलावा PM 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय हो गए छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय हो गए हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण विधि और नगरीय प्रशासन दिया गया है। वहीं विजय शर्मा गृह मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा उन्हें तकनीकी शिक्षा और रोजगार की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IAS की नौकरी छोड़कर विधायक और मंत्री बने ओपी चौधरी अब वित्त विभाग संभालेंगे। कैडरों का समर्पण 12 साल की बातचीत का नतीजा यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) के वार्ता समर्थक गुट ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को केंद्र और असम सरकारों के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता साइन किया। इस शांति समझौते में हिंसा छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की बातें शामिल हैं। यह शांति समझौता अरबिंद राजखोवा के नेतृत्व वाले उल्फा गुट और सरकार के बीच 12 साल चली बिना शर्त बातचीत का समापन है। राजस्थान में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा राजस्थान में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। नामों पर सहमति बनाने को लेकर बुधवार देर रात तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के बीच लंबी बैठक हुई थी। सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 0.2% बढ़ी सरकार ने शुक्रवार 29 दिसंबर को जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा की। सुकन्या समृद्धि योजना में 0.20% और 3 साल के टाइम डिपॉजिट दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। अन्य योजनाओं की दरों में बदलाव नहीं किया गया है।