Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Dec-2023

जमीन खरीद में ED ने प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा.... कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में पहली बार प्रियंका गांधी के नाम का भी जिक्र किया है. हालांकि उनका नाम आरोपी के तौर पर दर्ज नहीं किया गया है. ईडी की चार्जशीट में प्रियंका के नाम का उल्लेख जमीन खरीद के आरोपी से जुड़े होने के संदर्भ में किया गया है. इस चार्जशीट में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के नाम का जिक्र भी है. भाजपा राम मंदिर पर राजनीति कर रही नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि उन्हें 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस का आज 139वां स्थापना दिवस कांग्रेस का आज 139वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी गुरुवार 28 दिसंबर को नागपुर में मेगा रैली का आयोजन करने जा रही है। इसी के साथ हम हैं तैयार थीम के साथ पार्टी अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। मोदी को रूस आने का न्योता दिया रूस के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन जंग समेत अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल रूस आने का न्योता दिया है।