आतंकी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शफी उज्जमा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकी शाहनवाज पर NIA ने 3 लाख रुपये का इनाम रखा था वह पुणे ISIS मामले में वांछित था। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज देश 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राजघाट में श्रद्धांजलि दी। गर्भवती को डोली में ले जाया जा रहा था अस्पताल महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान और चिंता करने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा के बाद डोली की मदद से अस्पताल ले जाई जा रही एक आदिवासी महिला ने रविवार को रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल खराब सड़क संपर्क मार्ग के कारण महिला को डोली से अस्पताल ले जाया जा रहा था। हत्या के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया मणिपुर में 2 स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में CBI ने रविवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 महिलाएं हैं। इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया है। जांच एजेंसी सभी आरोपियों को असम के गुवाहाटी ले गई है। गिरफ्तार लोगों में हत्या का मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी भी है। गांधी जयंती के अवसर पर आज बाजार बंद शेयर बाजार आज यानी सोमवार (2 अक्टूबर) को गांधी जयंती के अवसर पर बंद रहेगा। पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (29 सितंबर) को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 320 अंक की तेजी के साथ 65828 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 114 अंक की तेजी रही यह 19638 के स्तर पर बंद हुआ था।