रेत घाटों का ठेका लेने वाली कंपनी कहां अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग मौन! बैहर में मासूमों की मौत का सिलसिला जारी एक सप्ताह में 3 बच्चों की मौत वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन जिले में रेत घाटों का ठेका लेने वाली बाहरी कंपनी की भूमिका और रेत कारोबार की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गायखुरी भमोड़ी भटेरा और वारासिवनी क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। सवाल है कि ठेका शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं और आम जनता को उचित दर पर रेत मिल रही है या नहीं। अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए खनिज विभाग की कार्रवाई पर भी जवाब मांगा जा रहा है। जिले के बैहर के आदिवासी अंचल में बच्चों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक सप्ताह के भीतर तीन बच्चों की मौत से चिंता बढ़ गई है। मृतकों में खैरटोला की तीन वर्षीय रेखा सोनगुड्डा के सुंदरवाही निवासी दो माह के शिवम उइके और मातला निवासी एक साल चार माह के बिसरू परते शामिल हैं। बिसरू की मौत मलेरिया से होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है जबकि रिपोर्ट का इंतजार है। शिवम की मौत श्वास नली में दूध जाने की आशंका के बीच हुई। विभाग तीनों मामलों की बाल मृत्यु समीक्षा करेगा। विधायक संजय उइके ने 55 मौतों का दावा किया है जबकि प्रशासनिक आंकड़ा 32 है। किसानों को सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए भी क्या रिश्वत देनी पड़ेगी? किरनापुर तहसील कार्यालय से सामने आए कथित वसूली के आरोपों ने सरकारी व्यवस्था पर यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने और नाम जुड़वाने के नाम पर तहसील में पदस्थ सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक रामशंकर पटले पर किसानों से पैसे लेने के आरोप लगे हैं। डुंडा सिवनी के अर्जुन शेंद्रे ने 1700 रुपए और कुंडे के महेंद्र मड़ावी ने 5000 रुपए देने का आरोप लगाया है। दोनों किसानों का आरोप है कि रकम देने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। शिकायतें तहसीलदार से लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई तक पहुंचीं लेकिन किसान अब भी अपने हक की राशि के लिए परेशान हैं। मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर बालाघाट पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक विमल शाह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी। उन्होंने दावा किया कि देशभर के प्रत्येक ब्लॉक और बूथ से कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए विमल शाह ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा। योग के कठिन आसनों संतुलन और लयबद्ध प्रस्तुतियों के बीच बालाघाट में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जबलपुर और उज्जैन संभाग के खिलाडिय़ों ने भी विभिन्न विधाओं में दमदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और योग आयोग के अध्यक्ष तपेश असाटी ने विजेता खिलाडिय़ों को गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय टीम में चयन का अवसर मिला है। शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में खोजागिरी शरद पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा व भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न दुर्गा समितियों व मंदिरों में मातारानी की पूजा अर्चना कर देवी जस व भजन का कार्यक्रम आयोजित कर खीर की प्रसादी व पुलाव वितरण किया गया। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर की रात्रि शहर के वार्ड नंबर ११ बूढ़ी शिवमंदिर समीप सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा देवी जागरण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें जागरण ग्रुप के कलाकारों ने मातारानी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस दौरान उपस्थित श्रोतागण मातारानी के गीतों पर तालियां बजाकर जमकर झूमे। जागरण ग्रुप के द्वारा मॉ दुर्गा मां काली हनुमान जी व भोलेनाथ की मनोहारी झांकियां भी निकाली गई। सर्प दंश से बालिका की ईलाज दौरान मौत बालाघाट. खेत में परिजनों के साथ धान का बोझा बांधने गई १६ वर्षीय बालिका की खेत से घर लौटते समय सांप के काटने से ईलाज दौरान मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतिका जिज्ञासा पिता रविन्द्र टेंभरे १६ वर्ष निवासी नोनसा थाना खैरलांजी के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए खैरलांजी थाना भेजी जाएगी। बताया गया कि मृतिका जिज्ञासा २६ अक्टूबर की दोपहर करीब १ बजे खेत की मेड़ से घर लौटते समय उसे सांप ने डस दिया। जिसे तत्काल बाईक से खैरलांजी अस्पताल ले जाया गया। जिसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।