Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Sep-2023

मंत्री बोले जिसको वोट देना होगा वो खुद देगा जिसको नहीं देना है वो नहीं देगा मंत्री बोले जिसको वोट देना होगा वो खुद देगा जिसको नहीं देना है वो नहीं देगा लोकसभा चुनाव में नहीं लगवाएंगे पोस्टर न पिलाएंगे चाय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गडकरी का कहना है इस बार लोकसभा चुनावों में वो पोस्टर-बैनर नहीं लगवाएंगे। न ही चाय पानी पिलवाएंगे। उन्होंने आगे कहा- जिसको वोट देना है वो खुद आकर देगा जिसको नहीं देना है वो नहीं देगा। गडकरी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वाशिम में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान ये बातें कहीं। भीड़भाड़े वाले इलाके में एक युवक की हत्या जयपुर के भीड़भाड़े वाले इलाके में एक युवक की हत्या से दहशत फैल गई है। बाइकों की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान झगड़ा कर रहे एक युवक रोकने आए लोगों से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद लोगों ने सरिये-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर झगड़ा कर रहे बाइक सवार युवक को लहूलुहान कर दिया। जिसकी सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पंजाब में रेल रोको आंदोलन 203 ट्रेनें प्रभावित पंजाब में मुआवजा MSP और कर्ज माफी को लेकर किसानों के आंदोलन का आज आखिरी दिन है। जो किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए थे आज हरियाणा में भी अपना प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों से 19 किसान संगठन आज अंबाला को मिला 21 जगहों पर प्रदर्शन करेंगे और ट्रेनों को रोकेंगे। सभी जत्थेबंदियों ने शाम 4 बजे ट्रैक से उठने का फैसला कर लिया है। चुनावी साल में राहुल गांधी का MP में पहला दौरा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को शाजापुर के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां पहुंचे हैं। ये चुनावी साल में उनका पहला मध्यप्रदेश दौरा है। वे यहां जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने आए हैं। आज नहीं बदला तो रद्दी हो जाएगा 2000 का नोट आज यानी 30 सितंबर 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या इसे दूसरे नोटों से बदलने का आखिरी मौका है। न्यूज एजेंसी ANI ने जानकारी दी है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने शुक्रवार को यह साफ कर दिया कि 1 अक्टूबर से 2000 रुपए के नोट की वैल्यू जीरो हो जाएगी। यानी यह कागज के टुकड़े से ज्यादा कुछ नहीं रह जाएगा।