Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Sep-2023

गुस्साई भीड़ CM के घर पर हमले की कोशिश! मणिपुर में दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन चार दिन से जारी है। गुरुवार को गुस्साई भीड़ इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी घर पर हमला करने पहुंची। हालांकि पुलिस ने उनको घर से करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया। आंसू गैस के गोले दाग कर उन्हें खदेड़ दिया। फिलहाल CM के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने थोबुल जिले में भाजपा कार्यालय में आग लगा दी। मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन आज भी जारी पंजाब के 19 किसान-मजदूर संगठनों का मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन आज भी जारी है। किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए हैं। रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद दिल्ली से अमृतसर पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़ जालंधर लुधियाना से मोगा फिरोजपुर फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं। कावेरी जल विवाद पर आज कर्नाटक बंद तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी के जल बंटवारे के विरोध में आज कर्नाटक बंद है। 30 से ज्यादा किसान समूहों व्यापारिक और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बेंगलुरु और मांड्या में बंद का सबसे ज्यादा असर है। भारतीय सेना खरीदेगी 400 हॉवित्जर तोप भारतीय सेना ने 400 हॉवित्जर तोप की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय के पास एक प्रस्ताव भेजा है। हॉवित्जर तोप पूरी तरह से स्वदेशी है। इसका निर्माण डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी DRDO ने किया है। सेना से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया सरकार जल्द ही एक हाई लेवल मीटिंग में हॉवित्जर तोप पर फैसला लेगी। प्लाजा वायर्स लिमिटेड का IPO ओपन हुआ हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (29 सितंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 240 अंक की तेजी के साथ 65745 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 80 अंक की तेजी है। ये 19605 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में बढ़त और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है।