राज्य
भाजपा नेत्री ने व्यक्त किया आभार नसरुल्लागंज लाडली बहना योजना को लागू करने का ऐलान भाजपा नेत्री अनिता लखेरा ने आभार व्यक्त किया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को लागू करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की बहनों को ₹1000 महीना दिया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद् नसरुल्लागंज की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनिता लखेरा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। लखेरा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में लाडली बहना योजना कारगर साबित होगी।