Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Dec-2025

कार को मामूली टक्कर पर बस ड्राइवर का अपहरण किया सतना में एक बस की कार से मामूली टक्कर हो गई। इससे गुस्साए कार सवारों ने बस ड्राइवर को यात्रियों के सामने पीटा। उसका अपहरण कर ले गए। एक यात्री ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने ड्राइवर को सकुशल मुक्त करा लिया और कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम भोपाल में मेट्रो का कमर्शियल रन 21 दिसंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। वे फूलों से सजी 3 कोच की मेट्रो से भोपाल को देखेंगे।\ इंदौर-रीवा सीधी फ्लाइट 22 दिसंबर से शुरू हो रही इंदौर से रीवा के लिए 22 दिसंबर से सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। यह फ्लाइट सुबह 11.30 बजे इंदौर से रवाना होगी और 1 घंटे 45 मिनट बाद यानी दोपहर 1.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगी। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो-ट्रैक्टर की भिड़ंत मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अयोध्या धाम से 10 किलोमीटर पहले हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। विद्युत कंपनी के चपरासी को दिव्यांग ने मारी गोली सतना में दिव्यांग ने लूट के इरादे से बिजलीकर्मी के सीने में गोली मार दी। बिजलीकर्मी ने उससे कट्टा छीन लिया। इसी दौरान दिव्यांग का आर्टिफिशियल पैर निकल गया। फायरिंग की आवाज सुन लोग भी इकट्ठा हो गए उन्हें लगा कि आरोपी भाग नहीं पाएगा। सीसीटीवी कैमरे में गोली मारने के बाद दिव्यांग आरोपी एक पैर से ही भागते दिखा इंदौर पचमढ़ी से भी ठंडा; भोपाल में 6.6 डिग्री पहुंचा मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और टेम्प्रेचर का टॉर्चर जारी है। पिछली 3 रातों से पारा 5 डिग्री से नीचे है। इंदौर शहर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा है। बीती रात यहां न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 4.5 डिग्री पर पहुंच गया। 10 साल में यह सबसे कम तापमान है


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू