मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर दिया गया है। इसका ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम से किया। वह यहां जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल हुए। इंदौर में मंच पर आदिवासी गीत पर CM शिवराज खूब थिरके। राज्यपाल ने क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील स्मारक स्थल पातालपानी का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासनिक संकुल का अनावरण किया। मध्यप्रदेश में समय से पहले अक्टूबर में ठंड की शुरुआत हो गई, लेकिन अभी ज्यादा जोर नहीं पकड़ा है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में 3 दिन तक बारिश और बादल रहे। शनिवार से बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना थी, लेकिन पश्चिम विक्षोभ के कारण ज्यादा ठंड नहीं हो पा रही है। हालांकि, तापमान में कुछ गिरावट रहेगी। ज्यादा ठंड दूसरे सप्ताह से ही पड़ेगी। शपथ ग्रहण करने के बाद दिल्ली से पहली बार बुरहानपुर पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद निजी वाहन की बजाए अपनी पत्नी के साथ ऑटो में बैठकर घर गए। वह सचखंड एक्सप्रेस से अल सुबह करीब 3.40 बजे यहां पहुंचे। जब सांसद रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें लेने पहुंचे कुछ लोगों ने पूछा आपकी कार कहां खड़ी है। तब उन्होंने कहा - कार की आवश्यकता नहीं, हम ऑटो से जाएंगे। यह देख वहां मौजूद ऑटो चालक भी चौंक गए। भोपाल नगर निगम के कर्मचारी को कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह वॉटर टैक्स (जल कर) के बिल बांटने के लिए पंपापुर इलाके में गया था। यह उन्हें नागवार गुजरा। उन्होंने वार्ड ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को पीट दिया। कर्मचारी ने ऑफिस में छुपकर जान बचाई। आगर-मालवा के सपूत बनवारीलाल राठौर शुक्रवार रात एक हादसे में शहीद हो गए। 10 साल से भी ज्यादा समय से मातृभूमि की सेवा में लगे बनवारीलाल गुवाहाटी में हादसे का शिकार हुए हैं। पहाड़ी इलाके में सड़क दुरुस्त करने के दौरान डोजर असंतुलित हो गया और खाई में जा गिरा। इसी की चपेट में राठौर आ गए। हादसे की जानकारी लगते ही सुसनेर एसडीएम सोहन कनास अमले के साथ दिवानखेड़ी गांव पहुंचे।