Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
09-Nov-2021

1 जबलपुर में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 11 साल की बालिका के साथ रांझी क्षेत्र निवासी युवक ने घर में घुसकर रेप किया। पीड़िता स्कूल से लौटी थी और घर में कपड़े बदल रही थी, तभी अकेला पाकर आरोपी घर में घुस गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रांझी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। 2 जबलपुर के ग्वारीघाट में मां नर्मदा के तट पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही ..कार्तिक माह में व्रत रहने वाली अधिकांश महिलाएं नर्मदा घाट पर स्नान और पूजन करने पहुंचती हैं। सुबह पहले नर्मदा स्नान करने के पश्चात घाट किनारे बैठकर महिलाएं कार्तिक पूजन करती है। इस दौरान भजन और संगीत की धुन पर महिलाएं झूमकर अपनी आस्था और समर्पण का प्रदर्शन करती दिखी। 3 जबलपुर के शहीद स्मारक भवन में लोकतंत्र सैनानी संघ मध्यप्रदेश द्वारा संभागीय सम्मलेन आयोजित किया गया। इस सम्मलेन में प्रदेश भर के लोकतंत्र सैनानी शामिल हुये . लोकतंत्र सैनानी उस समय बनाया गया था जब 25 जून 1975 को आपातकाल के समय इस संघ का निर्माण किया गया था। आपातकाल के समय कई राजनैतिक पार्टियों के नेताओ को जेल के अंदर बंद कर दिया गया था। आपातकाल के बाद भी लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए लोकतंत्र सैनानियों ने तात्कालीन सरकार से लड़ाई लड़ी और दुबारा देश में लोकतंत्र को स्थापित करने में अहम् भूमिका निभाई। 4 जबलपुर में राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग महिला- पुरुष खोखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश की 18 जिलों की टीमो ने हिस्सा लिया..प्रतियोगिता के शुभारंभ मैच में पहुँचे पूर्व मंत्री विधयाक अजय विश्नोई,पूर्व मंत्री शरद जैन,जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ बहुगुणा,ने मध्यप्रदेश से आये खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया... 5 आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को जमकर निशाने पर लिया,जबलपुर दौरे पर पहुंचे गुप्ता ने कहा है कि मध्य प्रदेश और देश के भीतर कांग्रेस जीतती नहीं है या फिर जीत भी गई है तो जीत के बाद बिक जाती है। उन्होंने कहा है कि विधायकों का व्यापार देश में एक नई परंपरा बन गई है,पत्रकारों से चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली मॉडल की देश भर में चर्चा हो रही है,