Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Aug-2021

MP में सरकारी दफ्तर में चले लात- घूसे होशंगाबाद जिले का CMHO ऑफिस गुरुवार को अखाड़ा बन गया। यहां महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। 3 महिलाओं ने मिलकर एक महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद घसीटकर लात-घूंसे मारे। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। ऑफिस में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। मारपीट का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। MP में कोरोना संक्रमण:प्रदेश में 9 संक्रमित मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए है। यह आकड़े सीएमएचओ की तरफ से 11 अगस्त को देरशाम जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार है। इसमें इंदौर-ग्वालियर में 3-3, भोपाल में 2 और जबलपुर में 1 पॉजिटिव मिला है। हॉकी के 'विवेक' को 1 करोड़ का चेक टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का गुरुवार को भोपाल के मिंटो हॉल में सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक को एक करोड़ रुपए का चेक दिया। सीएम ने मंच से कहा कि विवेक सागर आज से डीएसपी हैं। कार्यक्रम में विवेक ने कहा- मैं अपने माता-पिता के लिए पक्की छत का इंतजाम करना चाहता हूं। मप्र की हॉकी अकादमी विश्व की सबसे अच्छी अकादमी है। MP में मानसून का दूसरा ब्रेक मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर ब्रेक ले लिया है। जुलाई के बाद यह दूसरी बार है, जब मानसूनी एक्टिविटी रुकी है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि सिस्टम के हिमालय के तराई के इलाकों में जाने के कारण भोपाल और इंदौर समेत पूरे मध्यप्रदेश में बारिश का दौर अभी थम गया है। अगले चार-पांच दिन तक इसी तरह धूप निकलेगी और शाम और रात में हल्की बारिश होगी। MP बोर्ड की नई गाइडलाइन माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने 10वीं और 12वीं में एडमिशन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री वाले स्टूडेंट को छोड़कर अन्य किसी भी बोर्ड अथवा अन्य राज्य के किसी छात्र को पास होने की संभावना के आधार पर कक्षा 10वीं-12वीं में अस्थाई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भोपाल में कोचिंग क्लासेस को छूट भोपाल में 50% क्षमता से कोचिंग क्लास खुल सकेंगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बुधवार को छूट के आदेश जारी कर दिए। हालांकि, कोचिंग क्लास संचालकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा। बिना मास्क के क्लास में प्रवेश नहीं दिया जाएगा तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी करना होगा। लापरवाही पाए जाने पर संचालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।