Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Apr-2021

भोपाल में 170 से अधिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुरुवार सुबह 9 बजे से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। इससे पहले 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों को गंभीर बीमारी होने के चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती थी। अब किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार ने भोपाल में एक दिन में 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी। जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थानों में 250 रुपए में यह वैक्सीन लगवाई जा सकती है। पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का रैकेट महिला प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक मिलकर चला रहे थे। आरोपियों की संख्या तीन है। अब तक आरोपियों ने कई लोगों से ठगी की है। हालांकि उनकी करनी पर सिविल लाइंस पुलिस ने पहले पर्दा डालने का प्रयास किया, लेकिन खबर एसपी तक पहुंच गई। एसपी के निर्देश पर एएसपी ट्रैफिक ने जांच की। पुष्टि के बाद सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीनों की दो दिन की रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर से संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर एस्मा (अति आवश्यक सेवा घोषित) लगा दिया है। अब डॉक्टर, नर्स या फिर पैरामेडिकल स्टाॅफ डयूटी करने से इंकार नहीं कर सकेंगे। सरकार ने बुधवार देर शाम राजपत्र में इसका नोटिफिकेशन कर दिया है। जिसमें कहा गया है, स्वास्थ्य सेवाओं को 3 माह के लिए अति आवश्यक घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने कुछ और सख्त कदम उठाए हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन व रतलाम में सभी स्कूल-कॉलेज 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार देर शाम आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश में 15,482 बेड भी बढ़ाए जाएंगे। साथ ही, महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों पर लगाई गई रोक को भी 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने राजधानी के चूड़ी और जमीन कारोबारी पीयूष गुप्ता की लगभग 125 करोड़ रु. बाजार मूल्य की 225 बेनामी संपत्तियां अटैच कर दी हैं। ये संपत्तियां भोपाल और मप्र के अन्य जिलों के अलावा मुंबई के गोरेगांव, आगरा, गोवा में हैं। करीब 265 एकड़ रबके की जमीनें मिली हैं, इनमें 45 प्लाॅट, दुकान और फ्लैट भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश में मार्च से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। तीन दिन से गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि 4 और 5 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की बात कही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ जगह पर लू चलने की संभावना जताई थी। हालांकि इसका असर मंगलवार को कुछ कम दिखा। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा चलने से गर्म हवाओं से राहत मिली है। इससे राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का मुख्य सर्वेक्षण पूरा हो गया। दूसरी तरफ सेवन स्टार की टीमों द्वारा किया जा रहा सर्वे भी आधे से ज्यादा पूरा हो गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अब तक के सभी सर्वेक्षणों में कठिन बताया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है सर्वेक्षण के 6000 नंबरों में 1800 नंबरों का सिटीजन वॉइस वाला भाग। सिटीजन वॉइस में पहली बार पांच मापदंड जोड़े गए हैं। इनमें जिस शहर को सबसे ज्यादा नंबर आएंगे, वह दौड़ में आगे निकल जाएगा।