Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Mar-2021

अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी जब से विधायक बने हैं तब से कभी कभार कुछ ना कुछ ऐसे काम करते रहते हैं जो उन्हें अन्य विधायको से अगल बनाता है।आज भी विधायक ने जो किया उसकी शायद ही किसी को उम्मीद हो। विधायक श्री जज्जी आज कार से जब अस्पताल चौराहे से कलेक्ट्रेट तरफ जा रहे थे तभी बीच सड़क पर एक मोटर साइकिल रखी देखी जिसके कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा था , तो अपनी कार से उतर के मोटरसाइकिल को पैदल ही उसे साइड में ले जा कर रख दी ,जिस व्यक्ति की मोटरसाइकिल थी वह सड़क पर मोटरसाइकिल पार्क करके एक दुकान से समान ले रहा था।विधायक श्री जज्जी को मोटरसाईंकिल धकेलते देख वह सकते में आ गया ।विधायक ने उसे हाथ जोड़कर कर निवेदन किया कि आगे से सड़क पर मोटरसाइकिल न रखने के लिये कहा।