Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
19-Feb-2021

शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चैथे दिन गिरावट है। सेंसेक्स 272 अंकों की गिरावट के साथ 51,051.90 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में पावर ग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 3 फीसदी की गिरावट है। हालांकि, ओवरऑल गिरावट में बैंकिंग और ऑटो शेयर सबसे आगे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 11 वें दिन बढ़ी हैं। आज पेट्रोल के भाव में 31 पैसे की बढ़त हुई। डीजल के भाव में 33 पैसे की बढ़त हुई। इससे दिल्ली में पेट्रोल में 90.19 रुपए और डीजल 80.60 रुपए लीटर पर पहुंच गया। दिल्ली में लगातार 10 दिनों में पेट्रोल 3.24 रुपए लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 3.49 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पहली मार्च को शुरू होने जा रही स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए रिलायंस जियो इंफोकॉम ने 10,000 करोड़ रुपए का अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट जमा कर दिया है। भारती एयरटेल ने 3,000 करोड़ रुपए और वोडाफोन आइडिया ने 475 करोड़ रुपए जमा किए हैं। दूरसंचार विभाग ने गुरुवार को प्री-क्वालिफाइड बिडर्स की सूची जारी करते हुए यह जानकारी दी। फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि निर्यातकों को सरकार से अभी 25 से 30 हजार करोड़ रुपए का टैक्स रिफंड लेना है। यह टैक्स रिफंड मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स फ्रॉम इंडिया स्कीम स्कीम के तहत लिया जाएगा। दूसरी ओर निर्यातक नई टैक्स बेनेफिट स्कीम पर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। देश में लगातार घट रहे कोरोना मामलों का पॉजिटिव असर हवाई यात्रियों की संख्या पर पड़ा है। साथ ही एयरलाइंस में यात्रियों की क्षमता बढ़ाने का भी फायदा मिल रहा है। नतीजतन, जनवरी में हवाई यात्रियों की संख्या दिसंबर की तुलना में 5.5 फीसदी बढ़ी है। घरेलू एविएशन इंडस्ट्री मासिक आधार पर जरूर रिकवर कर रही है, लेकिन पिछले साल की तुलना में यह अभी भी काफी कम है। सरकार के अनुसार अब नेशनल हाइवे पर 89 फीसदी टोल टैक्स की वसूली फास्टैग के जरिए होने लगी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि दिसंबर 2020 में फास्टैग के जरिए 2,303.79 करोड़ रुपए का टोल कलेक्शन हुआ। जो दिसंबर 2019 में हुए 201 रुपए करोड़ कलेक्शन से 11 गुना से भी ज्यादा है।