Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Feb-2021

लद्दाख की गलवान घाटी में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारतीय सेना से झड़प में चीनी फौज के 5 सैनिकों की मौत हुई थी। चीन ने करीब 8 महीने इसका खुलासा करते हुए उनके नाम उजागर किए हैं। गलवान में पिछले साल 15-16 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के कर्नल संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हुए थे। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का पर्सीवरेंस मार्स रोवर गुरुवार को मंगल पर जीवन की तलाश के लिए उतरा। इसने भारतीय समय के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे मार्स की सबसे खतरनाक सतह जजीरो क्रेटर पर लैंडिंग की। इस सतह पर कभी पानी हुआ करता था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भरोसा दिलाया है कि उनके मुल्क में अगर सरप्लस वैक्सीन हुई तो वे इसे गरीब देशों को जरूर देंगे। जॉनसन का यह बयान अहम है। सिर्फ दो दिन पहले न्छ चीफ एंतोनिया गुटेरेस ने साफ कहा था कि अमीर देशों के पास वैक्सीन का जरूरत से ज्यादा स्टॉक मौजूद है और यह बाकी दुनिया खासकर गरीब देशों के लिए खतरे का संकेत है। क्लर्क की गलती से अमेरिका की वैश्विक बैंकिंग फर्म सिटी बैंक को अरबों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले साल क्लर्क ने गलती से कुछ खातों में रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। बैंक ने काफी प्रयास किए, पैसे वापस नहीं आए तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट ने इसे बैंकिंग इतिहास की सबसे बड़ी चूक में से एक बताते हुए फैसला दिया है कि बैंक वह पैसा वापस नहीं ले सकता। अमेरिका में एक और भारतीय प्रतिभा ने अपना लोहा मनवाया है। ये हैं, सलेहा जबीन। वे भारत में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। उन्हें अमेरिकी सेना में चैपलेन (धार्मिक मामलों में सलाह देने वाली शख्सियत) की जिम्मेदारी दी गई है। वे जिम्मेदारी निभाने वाली पहली भारतीय मुस्लिम महिला हैं। वे रक्षा मंत्रालय में चैपलेन की हैसियत से जुड़ीं पहली महिला मुस्लिम भी हैं।