Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
17-Feb-2021

1 देश में पहली बार पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। राजस्थान के गंगानगर इलाके में बुधवार की सुबह पेट्रोल की कीमत 100 के पार हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑयल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 पैसे का इजाफा किया है। यह लगातार 9 वां दिन है जब तेल की कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में पेट्रोल 89.54 रुपए और मुंबई में 96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 11 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.24 रुपए और डीजल 3.47 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। 2 लगातार तेजी के बाद शेयर बाजार में बुधवार को निवेशक ऊंचे दाम पर मुनाफा काट रहे हैं। इसके चलते सेंसेक्स 305 अंकों की गिरावट के साथ 51,798.52 पर कारोबार कर रहा है। प्राइवेटाइजेशन की खबर आईओबी , बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित अन्य दोनों के शेयरों में 20ः की बढ़त है। बीएससी में नेस्ले इंडिया के शेयर में सबसे ज्यादा 3ः की गिरावट है 3 अमेजन के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन बन गए हैं। उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को टेस्ला का शेयर 2.4 फीसदी गिर गया। यह 796.22 डॉलर पर बंद हुआ। इससे मस्क की संपत्ति में 4.6 अरब डॉलर की कमी आई। जेफ बेजोस तीन सालों से लगातार नंबर वन पोजीशन पर थे। पिछले महीने वे इसमें पीछे हो गए थे। उनकी नेटवर्थ उस समय 191.2 अरब डॉलर थी। मस्क करीबन 6 हफ्ते तक इस पोजीशन पर थे। 4 ब्रिटिश कंपनी केयर्न एनर्जी ने भारत सरकार के खिलाफ अमेरिका की एक जिला अदालत में मामला दर्ज किया है। यह मामला 1.2 अरब डॉलर (करीबन 9 हजार करोड़ रुपए) के टैक्स को लेकर दर्ज कराया है। केयर्न ने 12 फरवरी को यह मामला दर्ज कराया है। इसमें उसने 2014 से अब तक का ब्याज और अन्य की मांग की है। हालांकि केयर्न ने इस बात से इनकार कर दिया कि उसके सीईओ ने भारत के वित्त मंत्री से मिलने का समय मांगा है। पिछले दिनों यह खबर थी केयर्न के सीईओ वित्तमंत्री से मिलने के लिए समय मांग रहे हैं। 5 टाटा ग्रुप ऑनलाइन किराना वेंचर बिगबास्केट में करीब 9,500 करोड़ रुपए की लागत से 68 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। रिपोट्र्स के मुताबिक, टाटा की ये हिस्सेदारी बिगबास्केट की 13,500 करोड़ रुपए की इंटरप्राइज वैल्यू में तब्दील होगी। टाटा ग्रुप की योजना ऑनलाइन कारोबार के लिए एक सुपर ऐप लॉन्च करने की है, जिसमें बिगबास्केट के घरेलू सामान और ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज को जोड़ा जाएगा। इससे टाटा को एक बड़ा यूजर बेस मिलेगा।