Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
15-Jan-2021

कैनालिस के मुताबिक, 2020 के आखिरी क्वार्टर में दुनियाभर में कम्प्यूटर की डिमांड जमकर रही। इसमें डेस्कटॉप, नोटबुक या लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं। इस दौरान 90.3 मिलियन कम्प्यूटर की बिक्री हुई। साल दर साल के आधार पर ये 25 फीसदी ज्यादा है। शेयर बाजार इस समय रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास चल रहे हैं। इसलिए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का सुझाव है कि सरकार को इसी समय कंपनियों में अपना हिस्सा बेचना चाहिए। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह समय गरीब परिवारों और एमएसएमई की मदद करने का है। इससे इकोनॉमी दोबारा पटरी पर आ सकेगी। राजन ने अगले बजट के लिए ये सुझाव दिए हैं। पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री दस साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। ऑटोमोबाइल कंपनियों की बॉडी सियाम ने गुरुवार को बिक्री के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक अप्रैल से दिसंबर 2020 के दौरान 17.77 लाख पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई। 2019 के इन 9 महीनों में 21.17 लाख गाड़ियां बिकी थीं। यानी इसमें 16 फीसदी की गिरावट आई है। वॉट्सऐप की नई डेटा प्राइवेसी पॉलिसी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। एडवोकेट चैतन्य रोहिल्ला ने इसके खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि वॉट्सऐप की नई पॉलिसी भारत के लोगों को मिले निजता के अधिकार का उल्लंघन है। यूजर का डेटा साझा करना गैरकानूनी है। भारत खपत बढ़ने पर वित्त वर्ष 2022 में 9 फीसदी की ग्रोथ के साथ सबसे तेज इकॉनमिक ग्रोथ वाली इकनॉमी रह सकता है। यह अनुमान दिग्गज ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने दिया है। उसने यह भी कहा कि टीका वितरण में देरी हुई तो ग्रोथ 6 फीसदी तक सिमट कर रह जाएगी। महामारी ने दुनियाभर के लोगों को कुछ ज्यादा ही टेक फ्रेंडली बना दिया है और इसके आंकड़े भी हैरान करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में गूगल और एपल स्टोर पर ऐप डाउनलोड एक साल में 7 फीसदी बढ़ा गया। रिकॉर्ड 21,800 करोड़ बार एप्स डाउनलोड किए गए। इतना ही नहीं, लोग अब ऐप पर 20 फीसदी ज्यादा खर्च कर रहे हैं।