Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Jan-2021

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 50वां दिन है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक्सपर्ट कमेटी बनाने के बाद सरकार और किसान संगठनों के बीच शुक्रवार को होने वाली 10वें दौर की बातचीत पर संशय बना हुआ है। मीटिंग को लेकर सरकार ने बुधवार को सीनियर अफसरों और वकीलों से चर्चा की। वकीलों की सलाह और सभी कानूनी पहलुओं पर विचार के बाद आज अंतिम फैसला लिया जाएगा। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड निकालने का एलान किया है। यह परेड भले ही 26 जनवरी को निकाली जाएगी और किसानों से 23 जनवरी तक पहुंचने का आह्वान किया गया हो, लेकिन किसानों ने पहले ही दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचना शुरू कर दिया है। देश के उत्तरी राज्यों में आज मकर संक्रांति और दक्षिण में पोंगल की धूम है। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज तमिलनाडु में हैं। उन्होंने चेन्नई के कादुम्बडी मंदिर में पूजा की और पोंगल के सेलिब्रेशन में शामिल हुए। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्राति की पूजा की और लोगों को शुभकामनाएं दीं। नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल और भारत से सीमा विवाद के बीच आज से नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली का तीन दिवसीय (14-16 जनवरी) दौरा शुरू हो रहा है। ग्यावली यहां नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की 6वीं बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली में नया संसद भवन बनाने का काम 15 जनवरी से शुरू किया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मकर संक्रांति के बाद अगली सुबह से कोई काम करना शुभ माना जाता है। इस हफ्ते की शुरुआत में 14 मैंबर्स वाले हैरिटेज पैनल ने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी थी। भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण में आज मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई तरह के त्योहार मनाए जा रहे हैं। वहीं जलीकट्टू का भी कार्यक्रम होना है। त्योहारों के बीच कई राजनीतिक घटनाक्रम भी होने हैं जो भविष्य में होने वाले चुनाव में अपनी छाप छोड़ेंगे। इसी कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत त्योहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं। प्र तापमान से लेकर कीमतों तक में यह टीका बाकी देशों की तुलना में सबसे अलग होगा। भारतीय वैज्ञानिकों की लंबी खोज और रात-दिन की मेहनत के बाद इस टीका को तैयार किया जा रहा है। अभी तक एमआरएनए तकनीक पर आधारित दो तरह के टीका दुनिया में मौजूद हैं। अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने इसी तकनीक को लेकर टीका विकसित किया है जिसे -70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखना बेहद जरूरी है। देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं कोहरे से दृश्यता कम होने की वजह से कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा।