Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
06-Jan-2021

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में लगातार तेजी जारी है। सेंसेक्स 79 अंक ऊपर 48,517.49 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में ओएनजीसी का शेयर 4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा टाइटन का शेयर भी 3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। आज बाजार में बजाज फाइनेंस और बीईएमएल के शेयरों पर फोकस में रहेंगे। सेबी की मंजूरी मिलने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर ग्रुप की डील दो महीने में पूरी हो जाने की उम्मीद है। फ्यूचर ग्रुप के फाउंडर और सीईओ किशोर बियानी ने कहा है कि अमेजन के साथ विवाद पर सुनवाई और रिलायंस के साथ डील, दोनों साथ चलती रहेंगी। बियानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपना रिटेल बिजनेस 24,713 करोड़ रुपए में बेचने की डील की है। अमेजन ने इस पर ऐतराज जताया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज 29 दिन बाद फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल प्रति लीटर 26 पैसे और डीजल प्रति लीटर 25 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। इंडियन रियल एस्टेट सेक्टर में लॉकडाउन के दौरान आई सुस्ती दूसरी छमाही में दूर हो गई। दिसंबर तिमाही में रिहाइशी मकानों के दाम में औसतन एक पर्सेंट की बढ़ोतरी भी हुई। यह जानकारी मैजिकब्रिक ने अपनी हालिया रिपोर्ट प्रॉपइंडेक्स में दी है। दिसंबर तिमाही में रेडी टू मूव मकानों की कीमत कमोबेश जस की तस रही, लेकिन अंडर कंस्ट्रक्शन मकानों का दाम औसतन दो पर्सेंट बढ़ा। वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट 1 फरवरी 2021 को आएगा। बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी से होगी। सत्र के दो हिस्से होंगे। पहला हिस्सा 29 जनवरी से 15 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने इन तारीखों की सिफारिश की है। मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की मांग में तेजी के चलते सटोरियों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जिसके चलते सोने का भाव 64 रुपए बढ़कर 51,488 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी भी मजबूत मांग के चलते 374 रुपए बढ़कर 70,410 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इन्फोसिस की सउदी ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने उस पर अमेरिका की एक अदालत में मुकदमा कर दिया है। ज्वाइंट वेंचर कंपनी ने उस पर अमेरिकी भ्रष्टाचार कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इन्फोसिस के खिलाफ यह मुकदमा 21 दिसंबर को देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जनवरी के अंत से लेकर सितंबर तक इसका टॉप मैनेजमेंट बदल जाएगा। निगम में चेयरमैन के अलावा चार एमडी होते हैं। मौजूदा चेयरमैन एम.आर. कुमार जून में रिटायर होंगे।