Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
07-Nov-2020

1 इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से शनिवार को रडार इमेजिंग सैटेलाइट ईओएस 01 की लॉन्‍चिंग की। पीएसएलवी - सी49 रॉकेट के जरिए देश के रडार इमेजिंग सैटेलाइट के साथ ही 9 विदेशी सैटेलाइट्स भी भेजे गए। लॉन्चिंग में तय समय से 10 मिनट की देरी हुई। 2 आईआईटी दिल्लीका आज 51वां दीक्षांत समारोह है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल वर्चुअल तौर पर शामिल हुए और छात्रों को संबोधित किया। समारोह फिजिकल इन-पर्सन और हाइब्रिड मोड में आयोजित हो रहा है। पीएम मोदी ने छात्रों को आगे आकर देश के लिए नए नए इनोवेशन करने का आह्वान किया है। पीएम ने कहा कि कोरोना काल ने बहुत कुछ बदल दिया है, इस सकंट के काल में हमें नई सोच की जरूरत है। छात्रों के पास आज तकनीक सीखने का मौका है। कृषि और स्पेस क्षेत्र में भी नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। 3 जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भाजपा पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के साथ जाना होता तो 1947 में ही चला जाता। कोई भी ऐसा होने से नहीं रोक सकता था, लेकिन हमारा देश महात्मा गांधी वाला भारत है। भाजपा का भारत नहीं। उन्होंने जम्मू में कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि वह तब तक नहीं मरेंगे, जब तक कि राज्य के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को बहाल नहीं किया जाता। मैं यहां लोगों के लिए कुछ करने के लिए हूं। जिस दिन मैं अपना काम पूरा करूंगा, इस दुनिया को छोड़ दूंगा। 4 अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इस बार पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाक ने मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और युद्धविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। इससे पहले गुरुवार रात को भी पाकिस्तान ने करीब सात घंटे गोलाबारी कर बीएसएफ की चैकियों को निशाना बनाया। इसका बीएसएफ के जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। 5 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। सेंटर ने बताया कि इसका केंद्र पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 143 किमी पर था। बताया गया है कि भूकंप के झटके दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर महसूस किए गए। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। 6 दुष्कर्म और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीती 24 अक्तूबर को एक दिन की पैरोल मिली थी। हरियाणा सरकार ने 24 अक्टूबर को राम रहीम को पैरोल दिलवाई थी। डेरा प्रमुख दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया। 7 ड्रग्स मामले में जेल में बंद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने जमानत याचिका दाखिल की है। शौविक ने मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत में यह अर्जी दाखिल की है। इससे लगभग एक महीने पहले बंबई उच्च न्यायालय ने शौविक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। 8 बिहार में आज तीसरे और आखिरी फेज की 78 सीटों पर वोटिंग हुई । पूर्णिया में सीआईएसएफ जवानों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा तो लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा। बचाव में जवानों ने 5 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बाद में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सुपौल और मुजफ्फरपुर में मतदानकर्मी की मौत हो गई। बड़े चेहरों में शरद यादव की बेटी और बिहारीगंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी और प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चैधरी ने वोट डाला। 9 केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) के वैज्ञानिकों ने आलू से दलिया तैयार करने की विधि ईजाद की है। मीठा या नमकीन दलिया बनाने के लिए किसी भी किस्म का आलू उपयोग में लाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों को पांच माह के शोध के बाद सफलता मिली है। अब अगर आलू की पैदावार ज्यादा होती है और किसानों को सही दाम नहीं मिलते हैं तो दलिया बनाकर बाजार में बेचकर अच्छी कमाई की जा सकती है इस दलिया में न्यूट्रीशियन वैल्यू भी बनी रहती है। अभी तक खाने वाले आलू की किस्में विधायन के लिए उपयोग में नहीं लाई जाती हैं। इनमें स्टार्च ज्यादा होता है। 10 कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कल आई गिरावट के बाद आज फिर मामलों में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50,357 नए मामले सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार को 47,638 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस अवधि के दौरान वायरस के कारण 577 मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार को वायरस के कारण 670 मरीजों की जान गई थी। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50,357 नए मामले सामने आए हैं।