Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Oct-2020

2018 के दो साल बाद ही 28 विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव प्रदेश में अभी तक का सबसे महंगा चुनाव साबित होने वाला है. उपचुनाव को लेकर तैयारियों पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे कोरोना संकटकाल के कारण हर एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव 2018 के उपचुनाव की तुलना में 5 गुना तक महंगा साबित होगा. 28 सीटों के उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य सरकार से 40 करोड़ रुपए की मांग की है. यह राशि सरकार द्वारा चुनाव के लिए बजट में 40 करोड़ की राशि का प्रावधान करने के अतिरिक्त है. दरअसल, उपचुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सरकार से जो अतिरिक्त राशि की मांग की है, उससे कोरोना के बचाव और जरूरी मटेरियल की खरीद की जानी है. जानकारी के मुताबिक इस बार के उपचुनाव पर हर एक विधानसभा सीट पर करीब पौने 3 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. उपचुनाव की बढ़ती गतिविधियां, सभाएं और रैलियों के साथ धार्मिक आयोजन व त्योहारों को देखते हुए गृह विभाग ने कोविड प्रोटोकॉल की गाइड लाइन को संशोधित कर दिया है। अब शर्तों के साथ बड़ी राजनीतिक सभाएं व रैली हो सकेंगी। नवरात्र में सभी माता मंदिर खुले रहेंगे। विभाग ने बाजारों को रात 8 बजे तक ही खुले रखने का प्रतिबंध भी हटा दिया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं रहेगी। बड़ी राजनीतिक रैली, कोई अन्य आयोजन होता है तो आयोजक को कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी भी करानी होगी और समाप्ति के 48 घंटों के भीतर उसे जिला प्रशासन को सौंपनी होगी। राज्य सरकार द्वारा 8 अक्टूबर को किए गए 12 ज्वाइंट और डिप्टी कलेक्टर के तबादले केंद्रीय चुनाव आयोग ने गुरुवार को निरस्त कर दिए। आयोग ने यह फैसला कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद लिया है। दरअसल सरकार ने आयोग से अनुमति लिए बिना ही अफसरों का तबादला कर दिया था। ये सभी तबादले 19 जिलों की उन 28 विधानसभा क्षेत्रों में किए थे, जहां उप चुनाव होना हैं। इसकी शिकायत राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एवं विवेक तन्खा ने चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और सुशील चंद्रा से मुलाकात कर की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिमनी, जौरा, मेहगांव और गोहद विधानसभा क्षेत्र की चुनावी सभाओं में कमलनाथ सरकार गिराने के किस्से सुनाए। उन्होंने दिमनी के जीगनी में कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। हमने सोचा कि अब तो सिर्फ आंदोलन ही करेंगे, लेकिन जब सरकार की स्थिति देखी तो मैंने गिर्राज (दंडोतिया) से कहा कि कहां फंसे हो यार, हमारे साथ आओ, सरकार गिरा दो। इसके डेढ़ घंटे बाद इसी से जुड़ा दूसरा किस्सा शिवराज ने गोहद के मालनपुर में सुनाते हुए कहा कि सिंधिया जी से पहले हमारे पास रणवीर जाटव (गोहद के तत्कालीन विधायक) आए थे। छतरपुर निवासी माया चौरसिया 10 साल बाद मां बनी हैं, वो भी कोरोना काल में। उन्होंने गुरुवार को भोपाल के एक निजी अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। हैरानी की बात यह है कि माया अभी कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि उनके बच्चे स्वस्थ हैं। बता दें कि कोरोना काल के बीते 6 माह में राजधानी में ऐसी 30 से ज्यादा डिलीवरी हो चुकी हैं, जिसमें मां कोविड पॉजिटिव थीं और बच्चे निगेटिव। लॉकडाउन के दौरान कोरोनावायरस के नाम पर लोगों के मन में सबसे ज्यादा डर फल और सब्जियों को लेकर बैठाया गया। प्रशासन ने तो इन्हें जब्त कर फिंकवा भी दिया, लेकिन अरबिंदो मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉक्टर्स ने रिसर्च के बाद दावा किया है कि कोरोना सब्जियों और फलों से नहीं फैलता। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अजय सोडानी, डॉ. राहुल जैन, और डॉ. कपिल तैलंग ने ये रिसर्च की, जो इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन में भी प्रकाशित हुई है। डॉ. सोडानी के मुताबिक, रिसर्च के लिए अस्पताल में भर्ती अलग-अलग उम्र के 10 पॉजिटिव मरीजों के साथ प्रयोग किए। सांवेर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव 3 नवंबर को होने हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने गुरुवार को नॉमिनेशन फाइल किया। इस दौरान एक रैली और सभा की गई। इसमें पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी मौजूद थे। सज्जन सिंह वर्मा ने सभा के दौरान भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पर तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा- जैसे-जैसे दशहरा नजदीक आता है, विजयवर्गीय का चेहरा रावण जैसा होने लगता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित 9वीं, 11वीं और 12वीं में हिंदी व अंग्रेजी भाषा के विशिष्ट व सामान्य विषय नहीं होंगे। अब सिर्फ दो ही विषय- हिंदी एवं अंग्रेजी होंगे। पुस्तकें भी अब इनकी अलग- अलग नहीं होंगी। ये पुस्तकें एनसीईआरटी की ही होंगी। मंडल ने अन्य विषयों के साथ इन विषयों की पुस्तकों की सूची जारी कर दी है। अभी तक अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी विशिष्ट अंग्रेजी और सामान्य हिंदी विषय लेकर पढ़ाई करते थे। राजधानी में दिवाली तक सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर खुलने के आसार नहीं है। इसकी मुख्य वजह यह है कि सिनेमाघर संचालक आधी क्षमता के साथ इन्हें खोलने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में तो उनके खर्चे भी नहीं निकलेंगे। महीने में बिजली का बिल ही 80 हजार से एक लाख रुपए तक आ जाता है। कर्मचारियों का वेतन भी देना पड़ेगा। ऐसे में वे सिनेमाघर खोलने की स्थिति में नहीं हैं। मंत्री तुलसी सिलावट के निर्वाचन के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई एक बार फिर होगी। याचिकाकर्ता राजेश सोनकर ने याचिका वापस ले ली थी। सिलावट के निर्वाचन को एक अन्य याचिकाकर्ता राहुल सिलावट ने भी चुनौती दे रखी थी। गुरुवार को याचिकाकर्ता के वकील रवींद्र सिंह छाबड़ा ने चुनाव याचिका वापस लेने पर कोर्ट में आपत्ति दायर की थी। इसमें उल्लेख किया कि इस तरह दायर की गई चुनाव याचिका वापस नहीं ली जा सकती। खासगी ट्रस्ट के अधीन चल रही सभी संपत्तियों को मप्र शासन प्रबंधक कलेक्टर के नाम करने का काम तेज हो गया है। जिले के सभी चिन्हित मंदिरों पर संबंधित एसडीएम ने कब्जे में लेकर मप्र शासन के बोर्ड लगा दिए हैं। वहीं कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन भी मंदिरों में किसी भी तरह की दान राशि या अन्य फंड आता है, उसे सुरक्षित रखने के लिए अलग से बैंक खाता खोला जाए। इस बैंक खाते में ही यह राशि जमा की जाएगी, जिसे रिकॉर्ड पर लिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वर्ष 2018 की तुलना में इमरती देवी की चल संपत्ति घट गई और हाथ में नकदी भी कम रह गई, लेकिन अचल संपत्ति 1.37 करोड़ से बढ़कर 2.20 करोड़ पर पहुंच गई। मंत्री को रिवाल्वर का भी शौक है। डबरा, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व विधान सभा में भाजपा व कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। गुरुवार को नामांकन भरने का सातवां दिन था। 16 अक्टूबर को नामांकन भरने का आखिरी दिन है। कोरोना महामारी से जीतने के लिए पूरी दुनिया वैक्सीन पर काम कर रही है। इसी बीच गुरुवार को मालनपुर में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बेतुका बयान दिया। सभा में आर्य को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अभिनंदन के लिए लोगों से तालियां बजाने के लिए कहा। इसी बीच आर्य ने कहा ताली बजाना तो योगा होता है। इससे कोरोना भी भागता है। इसके बाद आर्य ने अपना भाषण शुरू किया। नीमच जिले के मनासा की मूल निवासी एक युवती चर्चा में है। वर्तमान में बैंगलुरू में रह रही रोहिणी पुत्री दामोदर मूंदड़ा का फोटो चर्चित मैग्जिन ष्फोर्ब्सष् के अक्टूबर अंक के कवर पेज पर प्रकाशित हुआ है। इस मैग्जीन में रोहिणी को ष्द कोच फॉर बिजनेस सक्सेसष् के टाइटल से प्रकाशित किया है। बता दें कि 33 वर्षीय रोहिणी मनासा निवासी बापूलाल मूंदड़ा की पोती हैं। दुनियाभर में सुपर टैलेंटेट स्टार्टअप उद्यमी के रूप में रोहिणी का नाम चर्चा में है। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र से अपना व्यवसाय शुरू किया था। आज वे कुशल वक्ता के रूप में पहचान स्थापित कर चुकी हैं।