Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Oct-2020

कृषि उपज मंडी समिति आष्टा मैं पूरे प्रदेश के साथ साथ आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को हड़ताल आज आठवें दिन भी लगातार जारी है एवं आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण सचिव महोदय एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किया गया। साथ ही आज आष्टा मंडी में कर्मचारियों द्वारा मॉडल एक्ट के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल रखी गयी।। हड़ताल के समर्थन में पूर्व जनपद अध्यक्ष बल बहादुर भगत जी एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सोभाल सिंहजी भाटी, श्री उदय सिंह ठाकुर, प्रभात धाड़ीवाल, अजाक्स के संभागीय अध्यक्ष श्री बंसीलाल धनवाल, एवं उनके साथीगण द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल स्थल पर अपना नैतिक समर्थन दिया गया। समर्थन देने पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप परमार एवं सचिव कपिल पूरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर मंडी सचिव वीरेंद्र आर्य तथा कार्यक्रम संचालन मंडी निरीक्षक नरेंद्र कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया, हरिनारायण पचलासिया ,मनोज नागोरी, मान सिंह ठाकुर, राजमल चौहान, नारायण सिंग रणावा, नगजी लाल मालवीय देवनारायण मेवाड़ा, हरिनारायण सोनी आदि कर्मचारी गण उपस्थित थे