Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Oct-2020

महात्मा गांधी ने यह सिखाया कि अहिंसा के रास्ते शांति और राजनीतिक आजादी किस तरह हासिल की जा सकती है। महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चल कर हमे अंहिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए। उक्त बात ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अली ने ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को आयोजित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती कार्यक्रम मे कार्यक्रम के संचालन के दौरान कही। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के चलते श्री अली ने उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष समीर मेव ने माना। जयंती कार्यक्रम के पश्चात उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित बहन मनीषा वाल्मिकी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं जघन्य हत्या पर शोक व्यक्त किया। साथ ही मनीषा के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस द्वारा किए गए र्दुव्यवहार स्वरुप विरोध जताया। इस अवसर पर पुर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय, पुर्व मंडी अध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी, रास सांसद प्रतिनिधी प्रदीप सादानी, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह पाल, पुर्व सांसद प्रतिनिधी हाशिम राही, अंतर सिंह चंदेल, साजीद काजी, युवा नेता प्रमोद सादानी, निजाम कुरेशी, आमिल काजी, बनवारी, मालवीय, महेश मालवीय, घनश्याम मालवीय, अंजुम खट्टानी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा, इखलास अंसारी, देवी सिंह लवव़ंशी, सतीश गिरजे, अखलाक मेव, आबिद हुसेन लोदी, अखलेश राठी, प्रियेश पारिक, अंकित जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।