Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Sep-2020

नसरुल्लागंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन यादव ने कहा कि पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष लखन यादव वर्तमान मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल विधायक प्रतिनिधि राजेश लखेरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।