Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Sep-2020

शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट पर बसपा से आए कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव का विरोध शुरू हो गया है। करैरा में कुछ कांग्रेस नेताओं ने प्रत्याशी बनाए गए प्रागीलाल जाटव का विरोध करते हुए उनका पुतला जलाया। विरोध में उतरे कांग्रेस के यह लोग कांग्रेस की पूर्व विधायक और टिकट मांग रहीं शकुंतला खटीक के समर्थक बताए जा रहे हैं। पुतला दहन करने वालों ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के विरोध में भी नारे लगाए। शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, यहां कांग्रेस प्रत्याशी घोषणा के साथ ही घमासान गहरा गया है यह सीट कांग्रेस विधायक जसमंत जाटव द्वारा सिंधिया के समर्थन में त्यागपत्र देने से रिक्त हुई है। कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट से बसपा पृष्ठभूमि के प्रागी लाल जाटव को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह कांग्रेस कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी के पूर्व में प्रत्याशी रहे प्रागी लाल जाटव को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर बुरी तरह खफा हैं।