Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Sep-2020

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नसरुल्लागंज तहसील के छीपानेर, रानीपुरा, चौरसाखेड़ी एवं धोलपुर ग्रामों में पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत शिविरों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम छीपानेर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अतिवर्षा से बड़ी विपत्ति आई है। क्षेत्र में बाढ़ के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब हमारी प्राथमिकता लोगों के जीवन को दोबारा सामान्य स्थिति में लाना है। साथ ही हमारा लक्ष्य है कि बाढ़ पीड़ितों के जो कच्चे मकान जो टूट गए है उनको 1 लाख रुपये और मनरेगा से अलग से पैसा दिया जाएगा। किसानों को फसल बीमा और राहत राशि मिलाकर संकट से निकाल लिया जाएगा।\