प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव कोरोना संक्रमण की वजह से टल गए हैं। राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में कानून मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि कोरोना की वजह से सितंबर में विधानसभा और लोकसभा के होने वाले उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे। प्रदेश में 10 मार्च को कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। 10 मार्च से 10 अगस्त तक 6 महीने पूरे हो रहे हैं। चुनाव 6 महीने के अंदर कराना जरूरी होता है। लेकिन मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए संभावना थी कि सितंबर में उपचुनाव होंगे, लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब आयोग ने उपचुनाव टालने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक इंटरव्यू पर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। चीन के मुद्दे पर बोल रहे राहुल गांधी को शिवराज ने एक असफल प्रोजेक्ट कहा है। उन्होंने कहा कि राहुल को सफल बनाने की कई कोशिशें हो चुकी हैं। एक बार फिर कोशिश की जा रही है। इसके जबाव में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा को उपचुनाव रद्द होने पर घेरा है। जीतू का कहना है कि चुनाव टालना सिर्फ कांग्रेस की जीत को रोकने का प्रयास है। लोग भाजपा को पंसद नहीं कर रहे हैं। इसी डर से केंद्र के इशारे पर चुनाव टाले गए हैं। शिवराज के ट्वीट करने के 13 मिनट बाद जीतू पटवारी ने भाजपा पर यह पलटवार किया है। इधर, कांग्रेस का कहना कि विपक्ष की जिम्मेदारी देश हित में सरकार को सुझाव देना होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में 3 साल की मासूम से हुई दरिंदगी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और मौत की घटना में शामिल आरोपियों का मामला फास्ट ट्रैक में ले जाकर इस जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा दिलाएं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने डीजीपी विवेक जौहरी से कहा कि इस घटना की तत्परता से कड़ी जांच की जाए और प्रकरण फास्ट ट्रैक अदालत में चलाकर आरोपी को कड़ा से कड़ा दंड दिलाया जाए। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश के उन 36 लाख 86 हजार जरूरतमंदों को राशन देने का निर्णय लिया है। ये जरूरतमंद राशन के पात्र तो थे, लेकिन इनके पास पात्रता पर्ची नहीं थी, जिस कारण ये सरकार राशन नहीं ले पाते थे। अब इन जरूरतमंदों को भी राशन मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बैठक में इसका निर्णय लिया। कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है। खंडवा के मांधाता से विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इसे स्वीकार कर लिया है। पटेल ने इस्तीफे के बाद भाजपा ज्वाइन कर ली है प्रदेश भाजपा को आज एक बड़ा झटका लगा है। आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अग्रवाल को गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना सकती है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया जीते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया विधानसभा से त्यागपत्र देने के चलते बमोरी में उपचुनाव होना है। सिसोदिया भाजपा सरकार में मंत्री हैं। सिसोदिया का भाजपा उम्मीदवार बनना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कुछ ट्वीट गुरुवार को अचानक ब्लॉक होने लगे। इसकी जानकारी उन्हें उनके कुछ प्रशंसकों ने दी। इसके बाद उन्होंने ट्विटर प्रबंधन से इसकी शिकायत करते हुए लिखा- नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लिखना संवेदनशील मैटर है, तो आप ट्विटर प्रबंधन राजनीति से प्रेरित हैं। ऐसा आपको अधिकार नहीं है। मैं पहले भी आपके प्रबंधन से इस सबंध में आपके व्यवहार की शिकायत कर चुका हैं, लेकिन उसका कोई जबाव नहीं आया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने आप को भारत का एक जिम्मेदार नागरिक बताया है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की शुरुआत 5 अगस्त को होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नींव में ईंट रखकर मंदिर निर्माण का शुभारंभ करेंगे। लेकिन, ईंट रखने का जो मुहूर्त चुना गया है, उस पर धर्माचार्यों में तकरार शुरू हो गई है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि भूमि पूजन का समय अशुभ है। भाद्रपद में किया गया कोई भी शुभारंभ विनाशकारी होता है। हालांकि, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्ताराधिकारी महंत कमल नयन दास ने इस आशंका को खारिज कर दिया है। राजगढ़ में 20 दिन से लापता 7 साल की बच्ची का जब पुलिस सुराग नही लगा पाई तो आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे 12 पर चक्का जाम कर दिया। इस जाम में फंसे राजगढ़ सांसद रोडमल नागर मौके पर पहुंचे तो बच्ची के माता-पिता ने भाजपा सांसद के पैरों में गिर कर अपनी बच्ची की वापसी की गुहार लगाई। सांसद रोडमल नागर ने लोगों को 7 दिन में बच्ची का पता लगाने का पुलिस की ओर से आश्वासन देकर जाम खोलने की मांग की, तब जाकर जाम खुला। ग्रामीणों ने पुलिस को सांसद के सामने ही 8 दिन का समय दिया है। अगर इस दौरान पुलिस द्वारा लड़की को ढूंढ कर नहीं लाया जाता है तो ग्रामीणों द्वारा 8 दिन बाद फिर से नेशनल हाइवे जाम करेंगे और उस बाद बड़ा प्रदर्शन होगा। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने एक ऐसे जालसाज को पकड़ा है, जो सरकारी अधिकारियों के यहां गाड़ियां अटैच करने के नाम पर गायब कर देता था। अनुबंध होने के बाद जैसे ही गाड़ी मालिक चाबी जालसाज को देता, वह अपना नाम पता बदलकर लापता हो जाता। उसके बाद फरियादी थानों के चक्कर काटते रहते थे। करीब दो साल में 15 से 20 लोगों को फंसा चुका आरोपी अब जाकर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है। राजधानी भोपाल में बीते 1 सप्ताह से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। हालांकि इसके लिए राजधानी वासियों को 2 दिन का समय दिया गया है। ऐसे में इसकी जानकारी मिलते ही बुधवार शाम और फिर गुरुवार की सुबह से ही बाजार और किराना दुकानों में भीड़ लग गई। लोग घरों में राशन और जरूरत का सामान खरीदने के लिए सड़क पर आ गए। हालात यह रहे कि कई जगह ट्रैफिक जाम तक हो गए। सामान लेने की हड़बड़ी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तक भूल गए। मुख्य रूप से किराना दुकानों और गैस सिलेंडर लेने की अफरा-तफरी ज्यादा नजर आई। प्रदेश के पूर्व और दक्षिणी जिलों में बुधवार देर रात से रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों को मानसून द्रोणिका के मध्य भारत की तरफ लौटने के संकेत मिले हैं। इस आधार पर मौसम विज्ञानियों ने 24 जुलाई से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 24 जुलाई रात्रि 8 बजे से भोपाल में लागू होने वाला 10 दिवसीय कंपलीट लॉकडाउन भोपाल नगर निगम सीमा में ही होगा। इस दौरान दवाओ, सब्जी, फल, दूध आदि अतिआवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। गरीब वर्ग की सुविधा के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेंगी। सभी निजी कार्यालय एवं व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। सभी उद्योग चालू रहेंगे तथा औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने के लिए फैक्ट्री स्वामी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए परिचय-पत्र मान्य किए जाएंगे। अति आवश्यक कार्य से भोपाल नगर-निगम की सीमाओं के अंदर-बाहर जाने के लिए ई-पास दिए जाएंगे। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट के मुताबिक 190 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। भोपाल के हिनोतिया आरएएफ कैंपस और आरएफ कैंपस से मिले 3-3 मरीज, सीआरपीएफ से भी 2 जवान और पीएचक्यू में सीआईडी मुख्यालय से एक महिला कर्मी मिली कोरोना संक्रमित मिली है। उधर ईएमई सेंटर से 4, शिवाजी नगर निवासी एक डॉक्टर, इसी इलाके में एक परिवार के 5 सदस्य और नवीन नगर में एक परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कटारा हिल्स, तुलसी नगर, एमपीएससी फाइनेंस, ईदगाह हिल्स, अरेरा कॉलोनी, बरखेड़ा पठानी, रिवेरा टाउन, अशोका गार्डन, समेत कई क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मध्य प्रदेश में अब एक ही जिले में 3 साल से जमे पुलिस वाले इधर से उधर किए जा रहे हैं। एमपी पुलिस के मैदानी अमले में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। इसका असर एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर पड़ेगा। पुलिस मुख्यालय ने इस बड़े बदलाव के लिए आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत जो भी कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मी एक ही जिले में 3 साल से अधिक समय से पदस्थ हैं, उनकी सूची तैयार कर एक महीने के अंदर संबंधित जिले से हटा दिया जाए। शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाने के बाद अब प्रभार का जिला पाने के लिए मंत्रियों के बीच में रस्साकशी शुरू हो गई है। हर मंत्री अपने ही जिले का प्रभारी मंत्री बनना चाहता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाले बहुचर्चित हनीट्रैप कांड में फंसे एक कांग्रेस नेता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फिर उसी पद का प्रभार सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फिर इसी पद का प्रभार सौंप दिया है। जानलेवा कोरोना वायरस के कारण तीन सौ साल में पहली बार उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी पर भगवान नागंचद्रेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना के चलते मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। परिसर में लगी एलईडी, महाकाल एप और कुछ चैनलों पर लाइव दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर प्रशासक सुजानसिंह रावत ने बताया कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार नागपंचमी पर भक्तों के लिए खोले जाते हैं। इस बार भी 24 जुलाई की मध्यरात्रि रात 12 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरिजी महाराज के सान्निाध्य में जिले के आला अधिकारी भगवान नागचंद्रेश्वर की पूजा करेंगे। निमाड़ी जिले में एक पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। दैनिक अखबार से जुड़े पत्रकार सुनील तिवारी निवाड़ी जिले के पुतरीखेरा गांव के निवासी हैं। उन्होंने दो महीने पहले जिला कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर हत्या की आंशका जताई थी। आवेदन में उन्होंने नामदज लोगों पर आरोप लगाए थे। निवाड़ी पुलिस अभी तक पत्रकार के हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाईहै। जबकि पत्रकार ने एसपी को दिए आवदेन में दबंगों से खुद की जान को खतरा बताया था। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। जिसमें उन्होंने दबंगों के नाम लेकर खुद की हत्या की आशंका जताई थी। निवाड़ी में पत्रकार की हत्या विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पूरी दमखम से उतरने के लिए तैयार है। मप्र कांग्रेस ने अब 2018 के चुनाव की तर्ज पर 27 सीटों के उपचुनाव के लिए मिनी वचन पत्र जारी करने का फैसला किया है। सभी सीटों के स्थानीय मुद्दों पर एक वचन पत्र प्रदेश स्तर पर और फिर 27 विधानसभा क्षेत्रों में वहां के लिए अलग-अलग वचन पत्र जारी होंगे। मप्र कांग्रेस घोषणा पत्र को इस बार संकल्प पत्र नाम देगी।