Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Mar-2020

1 कोरोनावायरस - दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद कोरोनावायरस को लेकर सरकार चिंतित है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को संसद में बयान दिया। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि संक्रमित पाए गए सभी 30 मरीजों की निगरानी की जा रही है। सभी की हालत स्थिर है।से आने वाले सभी यात्रियों की 21 एयरपोर्ट और 12 बंदरगाहों पर स्क्रीनिंग की जा रही है। 2 कोरोनावायरस को रोकने के लिए ईरान ने जुमे की नमाज की रद्द कोरोनावायरस लगातार अलग-अलग देशों में फैल रहा है। इससे दुनिया दहशत में है। कोरोना अब तक 81 देशों में पहुंच चुका है। ईरान सरकार ने सभी प्रमुख शहरों में शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को निरस्त कर दिया है। 3 निर्भया के दुष्कर्मियों का चौथा डेथ वॉरंट निर्भया के चारों दोषियों की फांसी की नई तारीख तय हो गई है। दिल्ली कोर्ट ने चारों को 20 मार्च की सुबह साढे 5 बजे फांसी देने के आदेश दिए हैं। इससे पहले कानूनी पैंतरे चलकर दो महीने से फांसी से बच रहे निर्भया केस के चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प अब खत्म हो चुके हैं। 4 फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल पर उनकी पत्नी प्रिया ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रिया ने दावा किया है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। इसके आधार पर सचिन, उनके माता-पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 5 सेंसेक्स 478 अंक चढ़ने के बाद फिसला शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी आई, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया। सेंसेक्स 61 अंक की बढ़त के साथ 38,470 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी की क्लोजिंग 18 प्वाइंट ऊपर 11,269 पर हुई।