Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Mar-2020

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को मध्य प्रदेश भाजपा पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश का आरोप लगाया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ को ब्लैकमेल करना चाहते हैं। दिग्विजय झूठ फैलाने में माहिर हैं। उन्हें अपनी इम्पॉर्टेंस (उपयोगिता) दिखानी होगी और किसी को डराना-धमकाना होगा, इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी कहा कि दिग्विजय सिंह झूठ फैला रहे हैं। अगर उनके पास सबूत है तो दिखाएं।