Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Jan-2020

पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को पकडा एक आरोपी गिरफ्तार एक साथी फरार मामला महिदपुर पुलिस थाना क्षेत्र का है। झारडा कटन के पास गौवंश का अवैध परिवहन की जानकारी महिदपुर पुलिस को लगी। जिसके बाद महिदपुर से पुलिस बल रवाना हुआ। लेकिन आरोपी को पुलिस की भनक लगते ही एक आरोपी मांगु बंजारा मौके से फरार हो गया। वही दुसरा आरोपी दशरथसिंह पिता चतरसिंह गोवंश से भरे वाहन को लेकर भाग गया। जिसके पीछे पुलिस भी रवाना हो गयी। साथ ही आरोपी के भागने की राघवी थाना क्षेत्र पर सूचना कर नाका बंदी की गई। जिसमें पुलिस द्वारा रोड पर बस खडी कर दी। लेकिन आरोपी बस के साइड से पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए चकमा देकर झारडा क्षेत्र की ओर भाग निकला। जिसमें राघवी थाने से एक पुलिस आरक्षक भी घायल हो गया। ग्राम बैजनाथ के पास नाके बंदी कर रहे एसआई दीपक भोंडवे ने वाहन के शीशे पर हमला किया। जिससे वाहन एक खंभे से जा टकराया और पुलिस आरोपी को धर दबोचा। जिसे गिरफ्तार कर वाहन सहित 7 गोवंश को जब्त किया। वही गोवंश को पुलिस द्वारा गौशाला भेजा गया।