Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Jan-2020

जेएनयू विवाद के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गर्म है| भाजपा के विरोध के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपिका की फिल्म छपाक को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है| अब सरकार दीपिका का सम्मान करेगी| प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने इसकी जानकारी दी| मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार छपाक के लिए दीपिका पादुकोण को सम्मानित करेगी। शर्मा ने बताया कि इंदौर में आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के दौरान जब दीपिका पादुकोण इंदौर आएंगी तब उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।