Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Jan-2020

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज सीहोर पहुंचे जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में नरोत्तम मिश्रा ने की प्रेस कांफ्रेंस कर कहां की नागरिकता संशोधन कानून पीड़ितों के लिए है। हम कसाब के विचारों के भी खिलाफ हैं हम कलाम के विचारों के समर्थक हैं। नागरिक संशोधन कानून किसी के भी खिलाफ नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विभाजन कारी पार्टी है1948 में नेहरू जी में कहा था की पाकिस्तान में जिन लोगों को सताया जा रहा है उनके लिए भारत उनका अपना देश है यहां पूरी मदद की जाएगी। वहां रहने वाले हिंदू हर नजरिए से भारत आ सकते हैं कांग्रेश नेहरू के विचारों के भी खिलाफ जा रही है। इस अवसर पर भा जा पा जिला अध्यक्ष रवि मालवी पूर्व अध्यक्ष सीताराम यादव रघुनाथ भाटी राजकुमार गुप्ता नरेश मेवाडा उपस्थित रहे।