Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Dec-2019

1 कांग्रेस पार्टी ने टाउन हॉल में गांधी संदेश पद यात्रा का सुभआरंभ किया । जिसमें राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए जहाँ पद यात्रा के पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए यात्रा की सुरुवात की गई वही अन्य जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस गांधी संदेश यात्रा में शामिल हुए ,। 2 एनआरसी और एनपीआर को लेकर कांग्रेस पूरे देश में भ्रम फैला रही है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह का। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 95 जन्म जयंती पर शामिल होने जबलपुर आए सांसद राकेश सिंह ने कहा कि हमे नही पता कि कांग्रेस क्यो झूठे भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। 3 मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट करने की मंजूरी दे दी है। लेकिन अब इस पर भी सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने एनपीआर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एनपीआर ही एनआरसी की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि, देश में अभी तक एनआरसी को लेकर पारदर्शिता नहीं है। एनपीआर का प्रस्ताव कांग्रेस सरकार ने ही दिया था। जिसमें लोगों की गिरनी होनी थी। जबकि एनआरसी में नागरिकता का वेरिफिकेशन होना था। अब भाजपा सरकार उसे आगे बढ़ा रही है लेकिन उसका उद्देश्य ठीक नहीं है। 4 आवारा मजनूओ के खिलाफ कोड रेड पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।यही वजह है कि कॉलेज और स्कूलों के पास अब मजनओू की संख्या कम हो गई है। वहीं दूसरी ओर आवारा शोहदे स्कूल कॉलेज छोड़ दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों को छेड़ना शुरू कर दिया है।ताजा मामला गढ़ा थाने के मेडिकल चौराहे का है जहां पर की एक युवती को एक सोहदा बीते कुछ दिनों से ना सिर्फ छेड़ता था। बल्कि अश्लील कमेंट भी पास किया करता था। युवती के साथ हुई इस घटना की शिकायत उसने कोड रेड पुलिस से की।आज भी जब युवती पुनः मेडिकल कॉलेज जा रही थी तभी युवक पान के ठेले में खड़ा था।जिसे कोड रेड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।