Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Dec-2019

देश भर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर माहौल बिगड़ने के बाद मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गाया है| राजधानी भोपाल में भी प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू की गई है| वहीं शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं| हालांकि पुलिस प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है| लेकिन शहर में कई लोगों के नेट बंद हो गए हैं और इसकी सूचना मैसेज द्वारा उनके मोबाइल पर पहुँच रही है| शुक्रवार को नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में इकबाल मैदान में एकत्रित हुए| इस प्रदर्शन को देखते हुए किसी प्रकार से स्तिथि न बिगड़े भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है| हालांकि प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्वक किया जा रहा है। इधर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शहर के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों ने एहतियातन हाफ डे कर दिया गया है। वहीं इकबाल मैदान में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।