राज्य
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर मध्यप्रदेश में तीन दिनों (24 नवंबर से 26 नवंबर) का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में किसी प्रकार के शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। भाजपा कार्यालय में रखे उनके पार्थिव शरीर को सभी नेताओं और मंत्रियों ने पहुचकर श्रद्दांजलि दी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का रविवार को यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को देवास जिले के हाटपिपलिया में किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।