नारी सशक्तिकरण को लेकर उत्तराखंड में एक बड़ी पहल सामने आई है। प्रदेश की महिलाओं से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आगे आने की अपील की जा रही है। इसके तहत महिलाओं से 9667173333 पर मिस्ड कॉल देकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने का आह्वान किया गया है। इस अभियान को महिलाओं के सम्मान अधिकार और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है। सरकार का मानना है कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी से यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा “मैं उत्तराखंड की समस्त मातृशक्ति से निवेदन करती हूं कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ें और मिस्ड कॉल देकर अपने समर्थन को दर्ज कराएं। रुड़की में फायर यूनिट की तत्परता ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। देर रात करीब 11 बजे सती मोहल्ला इंदिरा पार्क के पास खड़ी एक निसान मैग्नाइट कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई लेकिन जैसे ही सूचना मिली फायर यूनिट रुड़की बिना देर किए मौके पर पहुंची और तेजी से मोर्चा संभाल लिया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सबसे बड़ी बात यह रही कि कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया।।अगर पेट्रोल टैंक फट जाता तो आसपास के इलाके में बड़ा नुकसान हो सकता था किच्छा में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन आज किच्छा पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन सैटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर किया जाए ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि किच्छा में बन रहा सैटेलाइट एम्स ऊधम सिंह नगर समेत पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा और इससे क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पूरे प्रदेश की सियासत और कानून व्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव में तीन महीने पहले हुई गो-कशी के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। ग्रामीणों ने अब सीधे तौर पर एक रसूखदार नेता का नाम उजागर किया है। दरअसल यह पूरा मामला करीब तीन महीने पुराना है जब लाठरदेवा शेख गांव के एक नाले में भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिले थे। उस वक्त हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि कैसे संगठन के कार्यकर्ता खुद नाले के गंदे पानी में उतरकर बोरों में भरे अवशेषों को बाहर निकाल रहे थे। उस समय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला तो दर्ज किया लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर रहे। . किच्छा की नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया जहां पता चला कि 300 कुंतल की तौल सीमा के बावजूद अब तक केवल 293 कुंतल गेहूं की ही खरीद हो पाई है 1 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने के बावजूद 16 दिन बीत जाने पर भी खरीद की रफ्तार बेहद धीमी रहने से किसानों में भी नाराजगी देखी गई। इसी को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ मंडी में ही धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और खाद्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खाद्य विभाग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।. देशभर में मनाए जा रहे अग्नि शमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज ऋषिकेश में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश और राजकीय चिकित्सालय के स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों ने अस्पताल कर्मियों को आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक गुर सिखाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभिन्न प्रकार की आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य संसाधनों के सही उपयोग का प्रदर्शन किया गया। अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा के समय मरीजों और तीमारदारों को बिना भगदड़ के सुरक्षित बाहर निकालने का मॉक ड्रिल किया गया। ----------------------