सरपंच पति पर जानलेवा हमला करने वाले तीन गिरफ्तार 6 फरार केन-बेतवा लिंक परियोजना पर बढ़ा विवाद आदिवासी परिवारों को न्याय दिलाने राष्ट्रपति से लगाई गुहार शराब दुकान खुलने का वार्डवासियों ने जताया विरोध कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बालाघाट के हट्टा थाना क्षेत्र के कोहकाडीबर में शादी समारोह के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरपंच पति आतिश लिल्हारे पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पुलि ने कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड और उभारी बरामद की गई है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जा रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है ज्ञापन में मुआवजा और पुनर्वास में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। जिला आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियोंने बताया कि प्रभावित आदिवासी परिवार पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे हैं। बावजूद इसके सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है उन्होंने मांग की है कि जमीन के बदले जमीन और उचित मुआवजा दिया जाए साथ ही सरकार जल्द समाधान निकाले। एक ओर शासन-प्रशासन द्वारा लगातार नशा मुक्ति अभियान को लेकर तरह-तरह की मुहीम चलाई जा रही है। जिससे लोगों में नशे का ग्राफ कम हो लेकिन देखा जा रहा है कि कि शहर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में कुछ ऐसे रहवासी क्षेत्र है जहां शराब दुकान खोली जा रही है। जिसका लगातार आसपास के रहवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा भी नशा मुक्ति संगठन बनाकर शराब का विरोध किया जा रहा है। गुरूवार को भरवेली के वार्ड नंबर 9 के वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खोले जाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। बता दें कि शहर के वार्ड नंबर 25 मोतीनगर में शराब दुकान खोले जाने पर करीब 15 दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहीं वार्ड नंबर 12 बूढ़ी में भी महिलाओं द्वारा शराब दुकान का विरोध किया जा रहा है। कटंगी थाना क्षेत्र में पति की प्रताडऩा से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति संजय भगत शराब के लिए आए दिन मारपीट करता था। घटना के दिन भी विवाद के बाद उसकी पत्नी करिश्मा भगत ने यह कदम उठाया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया गया है। बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र में बेटे-बहू की प्रताडऩा से एक वृद्ध पिता के बेघर होने का मामला सामने आया है पीडि़त 73 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसमें मानसिक प्रताडऩा और भोजन न देने के आरोप लगाए गए हैं पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से बुजुर्गों के सम्मान की अपील की है। इफको एमसी मार्ट उत्पाद से जिले के किसानों की फसल की गुणवत्ता में सुधार को लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट सभाकक्ष में सहकार से समृद्धि के अंतर्गत इफको एमसी मार्ट के क्रियान्वयन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन 16 अप्रेल को किया गया। मृणाल मीना कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित पैक्स समितियों के पर्यवेक्षको संस्था प्रबंधको और समिति के कर्मचारियों को जानकारी देते हुए अभिनव सिंह बघेल सीईओ जेएसके बैंक बालाघाट ने कहा कि वर्तमान में जिले की 6 समितियों में इफको एमसी मार्ट प्रारंभ कर दिया गया है जहां किसान अपनी आवश्यकतानुसार इफको के उत्पाद क्रय कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिले की अन्य समितियों में इफको एमसी मार्ट के माध्यम से किसानों को लाभ प्राप्त होगा।