Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Apr-2026

पहली बार बीजेपी में बैठकों की टाइमलाइन बनी मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे को नई धार देने के लिए एक बड़ी व्यवस्था लागू की है । पार्टी ने इतिहास में पहली बार बैठकों और प्रवास (दौरे) के लिए एक सख्त टाइमलाइन निर्धारित कर दी है । अब प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता को पता होगा कि उन्हें महीने के किस दिन कहां और किसके साथ बैठक करनी है संगठन की इस नई कार्ययोजना के तहत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य वरिष्ठ नेता महीने के शुरुआती 10 दिनों में मैदानी दौरों और जिला स्तरीय बैठकों पर केंद्रित रहेंगे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। एमपी में UCC की तैयारी प्राइवेसी पर उठ रहे सवाल मध्य प्रदेश सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत शादी तलाक संपत्ति और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। सरकार ने ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाने को मंजूरी दे दी है। इसकी जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई को दी जा सकती है। प्रस्तावित नियम उत्तराखंड और गुजरात मॉडल जैसे हो सकते हैं। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जा सकता है यानी साथ रहने वाले जोड़ों को रजिस्ट्रार के पास अपनी जानकारी दर्ज करानी होगी। लिव-इन से जन्मे बच्चों को कानूनी अधिकार मिलेंगे और महिला को भरण-पोषण का दावा करने का हक भी होगा। हालांकि एमपी में इसे लागू करना आसान नहीं माना जा रहा। राज्य में करीब 21% जनजातीय आबादी है जिनकी अपनी परंपराएं हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि क्या इन्हें यूसीसी से बाहर रखा जाएगा। इसके अलावा लिव-इन रजिस्ट्रेशन को लेकर प्राइवेसी सामाजिक स्वीकार्यता और कानूनी जटिलताएं भी बड़ी चुनौती बन सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को संतुलन बनाकर ही इस कानून को लागू करना होगा। वंदे मातरम विवाद: कानून आस्था और सम्मान के बीच सवाल नगर निगम के बजट सत्र के दौरान वंदे मातरम् के मुद्दे पर विवाद के बाद पुलिस ने पार्षद रुबीना खान और फौजिया शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा धर्म जाति या भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने से संबंधित है जिसमें दोष सिद्ध होने पर 3 से 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। मामले में दोनों पार्षदों का कहना था कि इस्लाम में वंदे मातरम् गाने की अनुमति नहीं है इसलिए वे इसे नहीं गाएंगी और किसी को भी उन्हें बाध्य करने का अधिकार नहीं है। उनका तर्क था कि संविधान उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करता है। दोनों पार्षदों ने अपने बयान पर खेद जताते हुए स्पष्ट किया कि वे वंदे मातरम् का सम्मान करती हैं। हालांकि इस बीच उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत 26 घायल मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे। मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव का है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सरोज गुर्जर सुनैना गुर्जर सीमा गुर्जर और गीता राव के रूप में हुई है। ट्रैक्टर से बीरपुर थाना क्षेत्र के घूंघस गांव से विजयपुर थाना क्षेत्र के झारबडौदा गांव भात मांगने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को 20 जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें रतलाम झाबुआ धार अलीराजपुर निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर पन्ना सतना रीवा मऊगंज सीधी सिंगरौली नर्मदापुरम बैतूल छिंदवाड़ा पांढुर्णा सिवनी मंडला और बालाघाट शामिल हैं। वहीं 19-20 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। उधर रायसेन और अनूपपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12 तक कर दिया गया है। डिंडौरी में भी नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लगाए जाएंगे।