Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Nov-2019

अक्सर अपने बयानों से अपनी ही सरकार को घेरने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया | इस बार उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ को मजबूर मुख्यमंत्री बता दिया| उन्होंने कहा अभी तक सरकार बचाओ के प्रयास चल रहे हैं, अब सरकार चलाने के प्रयास करें| कमलनाथ एक मजबूत मुख्यमंत्री बनकर काम करना चाहिए मजबूर मुख्यमंत्री बनकर नहीं|