Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Nov-2019

भाजपा के बर्खास्त विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाल करने को लेकर बुधवार को भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की और हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद सदस्यता बहाल करने की मांग की। इस पर राज्यपाल ने भी भाजपा प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि जो विधि सम्वत होगा वो करेगे। मुलाकात के बाद बाहर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह सीधे -सीधे देश के संविधान का उल्लंघन है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। पिछले 8 दिनों से इस मामले में राजनीति हो रही है। कांग्रेस ये सब विधानसभा में अपना बहुमत बनाये रखने के लिए कर रही है। हमने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने का निवेदन किया है। विधानसभा अध्य्क्ष का नेता प्रतिपक्ष को समय न देना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वही प्रतिनिनिमंडल में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार षड्यंत्र कर रही हैं, इसमे विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल हैं। हम न्याय की आशा में राज्यपाल से मिले हैं हमे उम्मीद है कि हमे न्याय मिलेगा। वही नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा विधानसभा अध्यक्ष का फैसला असंवैधानिक हैं इसीलिए हम राज्यपाल से मिले हैं । 8 दिन बाद भी हाईकोर्ट के आदेश के पालन नही हुआ है। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए प्रहलाद लोदी ने कहा कि हमें कानून पर भरोसा था कानून ने तो न्याय कर दिया है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष न्याय नहीं कर रहे हैं।