1 लंबे समय से न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे भोपाल गैस कांड पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है।सरकार ने गैस कांड पीड़ितों को आयुष्मान योजना में शामिल करने का फैसला किया है।इसके लिए प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को जल्द प्रस्ताव भेजेगी।खास बात ये है कि अगले महिने इस भीषण गैस त्रासदी को 35 साल पूरे हो जाएंगें, ऐसे में सरकार का ये कदम पीड़ितों के घावों भरने में काफी हद तक सहायक होगा। 2 अक्सर अपने बयानों से अपनी ही सरकार को घेरने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लिया हैद्य इस बार उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ को मजबूर मुख्यमंत्री बता दियाद्य उन्होंने कहा अभी तक सरकार बचाओ के प्रयास चल रहे हैं, अब सरकार चलाने के प्रयास करेंद्य कमलनाथ एक मजबूत मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं मजबूर नहींद्य 3 बर्खास्त विधायक प्रहलाद लोधी को भले ही हाईकोर्ट से राहत मिल गई हो लेकिन अब भी उनकी सदस्यता बहाल नही हो पाई है।इसके लिए भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने आज राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की और हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद सदस्यता बहाल करने की मांग की 4 अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ होने के बाद राज्य सरकार ने भी राम वनगमन पथ पर काम शुरू कर दिया है। सतना कलेक्टर के प्रस्ताव पर सरकार ने 84 कोस परिक्रमा का रास्ता तैयार करने के लिए पांच करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। वहीं कामदगिरी पर्वत और गुप्त गोदावरी के लिए भी एक-एक करोड़ रुपए दे दिए गए हैं। इस राशि से काम शुरू हो जाएगा। वहीं अध्यात्म विभाग अनुपूरक बजट में 22 करोड़ रुपए की मांग रहा है। 5 कश्मीर की बर्फबारी के बाद भी मध्यप्रदेश के तापमान में कोई खास गिरावट नही देखी जा रही है।जिसके चलते प्रदेश में ठंड का आगमन नही हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो मध्य भारत में बने प्रति चक्रवात ने बर्फबारी से आ रही ठंडी हवाओं की रफ्तार रोक दी है। हालांकि आने वाले दिनो में कश्मीर की बर्फबारी का असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग की माने तो अब बारिश का दौर पूरी तरह से खत्म हो गया है।