Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Nov-2025

भारत में किस चीज़ की डिमांड में अचानक तेजी बढ़ी गोदरेज जर्सी के अध्ययन में सामने आया है कि देश के 10 में से 7 भारतीय नियमित रूप से दूध और डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं। लेकिन अब लोगों की पसंद पारंपरिक दूध से हटकर स्मूदी प्रोटीन शेक और फ्लेवर्ड मिल्क की ओर बढ़ रही है। 8 प्रमुख शहरों में हुए अध्ययन के अनुसार 2025–26 में 58% उपभोक्ता केसर-बादाम जैसे फ्लेवर्ड दूध पसंद करेंगे जबकि 51% लोग दूध को स्मूदी में मिलाकर पीना पसंद कर रहे हैं 14 महीने बाद शेयर बाजार नई ऊंचाई पर 27 नवंबर को शेयर बाजार 14 महीने बाद नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी ने 26310 और सेंसेक्स ने 86055 का स्तर छुया। फिलहाल सेंसेक्स 300+ अंकों की बढ़त के साथ 86000 के आसपास और निफ्टी 26300 के करीब कारोबार कर रहा है। ऑटो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में मजबूत खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। बुधवार 26 नवंबर को भी बाजार में जोरदार तेजी रही जिसमें सेंसेक्स 1023 अंक उछलकर 85610 और निफ्टी 321 अंक बढ़कर 26205 पर बंद हुए थे। क्रेडिट स्कोर हर 7 दिन में अपडेट होगा—RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस RBI ने देश के लोन सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की हैं जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। अब क्रेडिट स्कोर अपडेट होने में 15 दिन नहीं लगेंगे—CICs को हर 7 दिन में स्कोर अपडेट करना अनिवार्य होगा। सभी CICS को महीने की 7 14 21 28 तारीख और महीने के आखिरी दिन तक अपडेटेड डेटा रखना होगा। बैंक हर महीने की 3 तारीख तक डेटा भेजेंगे। अकाउंट खुलना-बंद होना भुगतान में बदलाव लोन स्टेटस जैसी जानकारियां इन तारीखों पर अपडेट की जाएंगी। देश में ऊर्जा क्रांति—51% क्षमता अब गैर-जीवाश्म स्रोतों से भारत की बिजली व्यवस्था में रिन्यूएबल एनर्जी का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। जुलाई–सितंबर 2025 की तीसरी तिमाही में बिजली उत्पादन 3.6% बढ़कर 48407 करोड़ यूनिट तक पहुंचा। हाइड्रो सौर और पवन ऊर्जा ने कोयला और परमाणु उत्पादन में आई कमी की भरपाई कर दी। देश की कुल स्थापित क्षमता अब 500.9 गीगावॉट है जिसमें से 51.1% यानी आधे से अधिक हिस्से पर अब गैर-जीवाश्म ऊर्जा का कब्ज़ा है—यह ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू