मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लाए और सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश, समृद्ध प्रदेश बने, ऐसी कामना करता हूँ। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने दीपावली का पर्व गौरवशाली परंपरा अनुसार मनाने की अपील की है। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने दीपावली के पावन पर्व पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शर्मा ने शुभकामना संदेश में लोगों से अपील की है कि दीपावली में मिट्टी के दिये जलाएँ। इस एक प्रयास से दीये बनाने वाले परिवारों के घर भी रोशन होंगे, उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। जनसम्पर्क मंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेश की तरक्की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने दीप-पर्व पर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. साधौ ने शुभकामना संदेश में कहा कि यह पर्व भारतवर्ष की गौरवशाली आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परम्परा का संवाहक है। डॉ. साधौ ने सभी वर्गों से आपसी सद्भाव से दीपावली का त्यौहार मनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में गुरूनानक देव जी का 550वाँ प्रकाश वर्ष मनाने के लिये नई समिति का गठन किया है। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री पंकज राग को समिति का समन्वयक और श्री नरेन्द्र सिंह सलूजा को संयोजक सदस्य बनाया गया है।