Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Apr-2026

MP बोर्ड-10वीं-12वीं रिजल्ट सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव रिजल्ट घोषित करेंगे। इस वर्ष लगभग 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं। शिक्षकों की हड़ताल रोकने सरकार आज करेगी बैठक प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षकों की नौकरी जाने को लेकर चल रहे विरोध को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बार फिर शिक्षकों के संगठन के साथ बैठक करने का फैसला किया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा इस बैठक में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आदेश निरस्त करने की मांग करेगा। बुधवार को संगठनों के साथ बैठक करके स्कूल शिक्षा विभाग अब इस मामले में नए सिरे से आदेश जारी करने का फैसला लेगा। नए लोक शिक्षण आयुक्त ने पदभार संभालने के बाद अधिकारियों से कहा है कि वे नए जारी किए जाने वाले आदेश में यह स्पष्ट करें कि किन शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा अनिवार्य होगी तथा किन्हें नियमानुसार छूट या सरलीकरण का लाभ मिल सकेगा। आयुक्त ने कहा है कि शासकीय अधिवक्ता से अभिमत प्राप्त करने की कार्यवाही चल रही है। अभिमत मिलते ही आवश्यकतानुसार सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका पेश की जाएगी। MP का नमकीन 20 से 40 रुपए किलो तक महंगा देश की नमकीन राजधानी माने जाने वाले इंदौर का नमकीन उद्योग इस समय दोहरी चुनौतियों से जूझ रहा है। एक ओर उत्पादन लागत में तेज़ बढ़ोतरी के कारण नमकीन के दाम 20 से 40 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं वहीं दूसरी ओर ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर एक्सपोर्ट पर साफ दिखाई दे रहा है। अनिश्चित हालात के चलते निर्यात ऑर्डर करीब आधे रह गए हैं और गल्फ देशों में सप्लाई लगभग ठप हो गई है जिससे करोड़ों रुपए के कारोबार पर असर पड़ा है। इंदौर से रोजाना करीब 100 टन नमकीन देश-विदेश में भेजा जाता है। यह सप्लाई भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ 80 से अधिक देशों तक पहुंचती है। हालांकि मौजूदा हालात में घरेलू बिक्री (डोमेस्टिक सेल) के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय (इंटरनेशनल) कारोबार भी प्रभावित हुआ है। सतना में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत सतना के पाठक नर्सिंग होम में किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद पन्ना निवासी मरीज रवि रजक की मौत के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। वहीं घटना के बाद कोलगवां थाना व अस्पताल के बाहर हंगामा करने और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। सीएमएचओ ने जांच समिति को 7 दिन के भीतर स्पष्ट अभिमत सहित रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं और पुलिस दर्ज मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। तप रहा एमपी... तापमान 42°C के पार तेज गर्मी से पूरा मध्य प्रदेश तप गया है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर और जबलपुर में भी गर्मी का असर बढ़ा है। मंगलवार को नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रतलाम खजुराहो समेत 14 शहरों में टेम्पेरेचर 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने 16 मार्च से प्रदेश में हीट वेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे। इससे पहले मंगलवार को पूरे प्रदेश में तेज गर्मी रही। मौसम विभाग की माने तो नर्मदापुरम में दिन के साथ रात भी सबसे गर्म है। रात में तापमान 25 डिग्री रहा। इसी तरह रतलाम में 41.4 डिग्री खजुराहो-नौगांव में 41 डिग्री धार में 40.6 डिग्री बैतूल में 40.5 डिग्री श्योपुर-रायसेन में 40.4 डिग्री शाजापुर गुना-खरगोन में 40.2 डिग्री छिंदवाड़ा में 40.1 डिग्री दमोह सागर-मलाजखंड में तापमान 40 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में भोपाल-जबलपुर में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री इंदौर में 39.8 डिग्री और ग्वालियर-उज्जैन में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा।