1 मध्य प्रदेश के झाबुआ उप चुनाव के नतीजों को लेकर गिनती जारी है। काउंटिंग में लगातार कांग्रेस आगे चल रही है। छह राउंड पूरे होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को 20141 वोट मिले हैं। छठे राउंड की समाप्ती के बाद कांग्रेस 4755 मतों से आगे चल रही है। भाजपा के भानू भूरिया को 16890 वोट मिले। 2 अयोध्या मसले को लेकर प्रदेश भर में पुलिस मुस्तैद है। प्रदेश के डीजीपी वीके सिंह ने असभी आईजी एवं एसपी को निर्देश दिए हैं कि अयोध्या मसले पर आने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग, सर्तक एवं मुस्तैद रहे। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए फैसले के हर पहलू को ध्यान में रखकर अभी से पुख्ता तैयारियां की जाएं। 3 संगठन चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संभागीय संगठन मंत्रियों की भूमिका में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। लगभग आधा दर्जन संगठन मंत्रियों के प्रभार के संभाग में पार्टी ने बदलाव किया है। पार्टी ने इसे सामान्य प्रक्रिया कहा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि एक ही स्थान पर लंबे समय से टिके होने के कारण संगठन चुनाव प्रभावित न हों, यह भी इस बदलाव का कारण माना जा रहा है। 4 महिला दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है । याचिका में दोपहिया चलाने वाली महिलाओं या उनके पीछे बैठने वाली महिलाओं के लिए हेलमेट की अनिवार्यता ना होने को चुनौती दी गई है । 5 प्रदेश में मौसम इन दिनों अनोखे रंग दिखा रहा है। कहीं गर्मी, बादल और सर्द हवाएं हैं तो कहीं रिमझिम बारिश खेतों में रखी फसलों और उपज को खराब कर रही है। इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश में कई स्थानों पर बुधवार को सुबह हल्की बौछारें पड़ी। दिनभर बादलों ने डेरा डाला रहा। कहीं-कहीं धुंध छाई रही। इससे भोपाल में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आ गई। इंदौर में भी गिरावट देखी गई। मौसम विज्ञानी एके शुक्ला ने बताया, अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव से यहां असर दिख रहा है।